Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चरस रखने के दोषी को तीन साल की कैद
  • हरिद्वार

चरस रखने के दोषी को तीन साल की कैद

RNS INDIA NEWS 31/07/2023
rns featured image new

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में चरस रखने के मामले में आरोपी मांगेराम को तृतीय अपर जिला जज अनिरुद्ध भट्ट ने दोषी करार दिया है। विशेष अपर सेशन कोर्ट ने दोषी को तीन साल की कठोर कैद व पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता कुशल पाल सिंह चौहान ने बताया कि 31 अक्तूबर 2017 में लक्सर क्षेत्र स्थित मेटाडोर तिराहे पर शिकायतकर्ता उपनिरीक्षक प्रकाश राणा अपने सहकर्मियों के साथ शांति व्यवस्था व देखरेख में लगे हुए थे। तभी पुलिस टीम को सुल्तानपुर रोड की ओर से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर सकपका कर पीछे मुड़कर चलने लगा था। पुलिस टीम ने शक होने पर आवाज लगाई थी, आवाज सुनकर युवक तेजी से चलने लगा था। पुलिस टीम ने पीछाकर उसे होटल के पास से पकड़ लिया था। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम मांगेराम पुत्र बिशम्बर निवासी ग्राम सेठपुर कोतवाली लक्सर बताया था। तलाशी लेने पर उसके पास से 153 ग्राम चरस बरामद हुई थी। जिसके बाद शिकायतकर्ता उपनिरीक्षक प्रकाश राणा ने कोतवाली लक्सर में आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने मामले की विवेचना के बाद आरोपी मांगेराम के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। केस में अभियोजन पक्ष की ओर से पांच गवाह व बचाव पक्ष की ओर से दो गवाह पेश किए गए।
जुर्माना न देने पर अतिरिक्त सजा:  विशेष अपर सेशन कोर्ट ने युवक को तीन वर्ष कठोर कैद और पांच हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि नहीं देने पर दोषी को एक माह के अतिरिक्त कारावास भुगतने के आदेश दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व विधायक फर्स्वाण ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा
Next: ग्रीष्मकालीन अवकाश को दो भागों में विभाजित करने का सुझाव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.