Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ग्रीष्मकालीन अवकाश को दो भागों में विभाजित करने का सुझाव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

ग्रीष्मकालीन अवकाश को दो भागों में विभाजित करने का सुझाव

RNS INDIA NEWS 31/07/2023
rns featured image new

देहरादून। मानसून अवकाश पर शिक्षक संगठनों ने सरकार को सुझाव देने शुरू कर दिए। राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने सरकार गर्मियों के अवकाश को दो भागों में विभाजित करने का सुझाव दिया है। दूसरी तरफ, प्राथमिक शिक्षक संघ की हरिद्वार शाखा ने सरकार से मानसून अवकाश केवल पर्वतीय जिलों में रखने की पैरवी की है। मालूम हो कि शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मानसून के दौरान छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा के मद्देनजर मानसून अवकाश शुरू करने की घोषणा की है।
राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय राजपूत ने कहा कि प्रदेश मानसून के दौरान छात्रों के साथ साथ शिक्षकों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए 27 मई से 30 जून तक रहने वाले गर्मियों के अवकाश को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है। बाकी बरसात के दिनों में तीन अवकाश डीएम और तीन ही अवकाश प्रधानाचार्य के विवेकाधीन होते हैं। इससे मानसून अवकाश को अच्छा पूल बन सकता है। राजपूत ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह पुंडीर ने कहा कि वास्तव में पर्वतीय क्षेत्रों में मानसून के दौरान काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस अवधि में अवकाश रहने से न केवल छात्र बल्कि शिक्षक भी सुरक्षित रहेंगे। साथ ही अवकाश तय होने से बरसात के दिनों में प्रशासन के स्तर से स्कूल बंद होने से पढ़ाई का भी नुकसान होता है। अवकाश तय होने से स्कूलों शैक्षिक कैलेंडर को भी पूरी तरह से लागू किया जा सकेगा।
प्राथमिक शिक्षक संघ की हरिद्वार शाखा के अध्यक्ष मुकेश चौधरी और जिला मंत्री जितेंद्र चौधरी ने डीजी-शिक्षा बंशीधर तिवारी को ज्ञापन भेजते हुए मैदानी जिलों में ग्रीष्मावकाश की व्यवस्था यथावत रखने की पैरवी की। कहा कि, राज्य में पहाड़ और मैदान क्षेत्र में मौसम अलग अलग होता है। पर्वतीय जिलों में मानसून के दौरान भूस्खलन, बोल्डर गिरने की घटनाएं होती है। लेकिन मैदानी जिलों में ऐसा नहीं होता। यहां गर्मियों में भीषण गर्मी होती है। इसलिए हरिद्वार व मैदानी क्षेत्र में गर्मियों का अवकाश ही बेहतर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चरस रखने के दोषी को तीन साल की कैद
Next: शराब पिलाकर दुष्कर्म के बाद की महिला की हत्या

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.