Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चंद्र ग्रहण के कारण दिन में हुई हरकी पैड़ी पर गंगा आरती
  • हरिद्वार

चंद्र ग्रहण के कारण दिन में हुई हरकी पैड़ी पर गंगा आरती

RNS INDIA NEWS 07/09/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। चंद्र ग्रहण के कारण रविवार रात को धर्मनगरी में धार्मिक गतिविधियों का समय बदल गया। ग्रहण से पहले लगने वाले सूतककाल का पालन करते हुए शहर के समस्त प्रमुख मंदिरों के कपाट रविवार दोपहर 12:57 बजे से बंद कर दिए गए। आम दिनों में जहां हर की पैड़ी पर शाम को भव्य गंगा आरती होती है, वहीं रविवार को विशेष परिस्थितियों के चलते गंगा आरती दोपहर साढ़े बारह बजे ही संपन्न कराई गई। ग्रहण का सूतक काल शुरू होने के कारण मंदिरों में पूजा-अर्चना और दैनिक आरती क्रम बाधित रहा। गंगा तट पर होने वाली संध्या आरती को देखने के लिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस बार विशेष परिस्थिति का अनुभव करना पड़ा। दोपहर में हुए इस आयोजन में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा आरती का साक्षी बने। श्रीगंगासभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि पंडितों ने बताया कि रविवार को पूर्ण रुप से चंद्रग्रहण रात्रि को 9:57 मिनट से आरंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों के अनुसार नौ घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है। सूतक काल में भगवान की प्रतिमा को स्पर्श करना वर्जित माना गया है। साथ ही धार्मिक अनुष्ठान करना वर्जित होता है। इसलिए परंपरानुसार हर की पैड़ी सहित समस्त मंदिरों में पूजा-अर्चना 12:57 पर रोक दी गई। चंद्र ग्रहण ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों में शुद्धिकरण और विशेष पूजा के उपरांत कपाट खोले जाएंगे। धर्मनगरी में इस अवसर पर श्रद्धालु गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित करने के लिए पहुंचे।
सभी मंदिरों के कपाट रहे बंद:  चंद्र ग्रहण के चलते सूतक काल आंरभ होते ही धर्मनगरी के सभी मंदिरों के कपाट 12:57 पर बंद कर दिए गए। धर्मनगरी के हरकी पैड़ी के सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। इसके अतिरिक्त मनसा देवी, चंडी देवी, दक्ष मंदिर, बिल्वकेश्वर आदि सभी मंदिरों के कपाट को बंद कर दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सत्यापन अभियान में अल्मोड़ा पुलिस की कड़ी कार्रवाई, दो मकान मालिकों पर जुर्माना
Next: क्वारब भूस्खलन पर विधायक मनोज तिवारी का सरकार और प्रशासन पर हमला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.