Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सत्यापन अभियान में अल्मोड़ा पुलिस की कड़ी कार्रवाई, दो मकान मालिकों पर जुर्माना
  • अल्मोड़ा

सत्यापन अभियान में अल्मोड़ा पुलिस की कड़ी कार्रवाई, दो मकान मालिकों पर जुर्माना

RNS INDIA NEWS 07/09/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के सख्त निर्देश पर जिले में रविवार सुबह पुलिस ने संदिग्ध लोगों की तलाश और सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे लोगों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में किया गया। पुलिस टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 250 लोगों का सत्यापन किया। कोतवाली सोमेश्वर क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में दो मकान मालिकों को बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 10-10 हजार रुपये का चालान किया गया। साथ ही बिना सत्यापन मजदूरी और फेरी का काम करने वाले दो बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत कार्रवाई की गई। कोतवाली चौखुटिया क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार की टीम ने चार बाहरी लोगों को बिना सत्यापन काम करते पाए जाने पर कार्रवाई की। इसी प्रकार कोतवाली द्वाराहाट क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक विनोद जोशी की टीम ने दो बाहरी व्यक्तियों पर और थाना सल्ट में थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह की टीम ने छह बाहरी व्यक्तियों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की। भतरौजखान और लमगड़ा थाना क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों ने सघन सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस ने मकान मालिकों और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को केवल पुलिस सत्यापन के बाद ही किराए पर रखा जाए। चेतावनी दी गई है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित मकान मालिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जागरूकता अभियान में दी उपयोगी जानकारी
Next: चंद्र ग्रहण के कारण दिन में हुई हरकी पैड़ी पर गंगा आरती

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.