Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चंपावत के चैंपियन पुष्कर धामी, रिकॉर्ड मतों से की जीत दर्ज, पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत

चंपावत के चैंपियन पुष्कर धामी, रिकॉर्ड मतों से की जीत दर्ज, पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल

RNS INDIA NEWS 03/06/2022
rns featured image new

देहरादून/चंपावत। पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह धाकड़ पुष्कर सिंह धामी ही हैं। चंपावत उपचुनाव में उन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर ली। पूरे प्रदेश में भाजपाइयों में खुशी का माहौल है, ढोल नगाड़े और मिठाइयां खिलाकर जश्न मनाया जा रहा है। 54 हजार से अधिक वोट पाकर सीएम धामी चंपावत उपचुनाव जीत गए हैं। वहीं कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई। चुनाव परिणाम आने के बाद सांसद अजय टम्टा और उप चुनाव प्रभारी बीजेपी कैलाश शर्मा के साथ भाजपा कार्यकर्ता ढोल दमाऊं की थाप पर जमकर झूमे। भाजपा समर्थकों के साथ ही यहां भारी संख्या में लोग जश्न मना रहे हैं। उत्तराखंड के इतिहास में आज नया कीर्तिमान जुड़ गया है। उपचुनाव का परिणाम आते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी जनता का आभार करने टनकपुर पहुंच गए हैं। उनके साथ भारी संख्या में समर्थक भी पहुंचे हैं। यहां भाजपा कार्यकर्ता रंग गुलाल उड़ाने के साथ ही सीएम के समर्थन में जोरशोर से नारेबाजी कर रहे हैं। देहरादून, ऊधमसिंह नगर, ऋषिकेश, विकास नगर, डोईवाला, रायवाला नरेंद्र नगर, हरिद्वार, रुड़की आदि जगह पर आतिशबाजी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रिकॉर्ड मतों से जीत की खुशी में जश्न मनाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिचकी का मतलब याद आना नहीं, ये होती है असल वजह, ऐसे लगाएं इस पर ब्रेक…
Next: मैदानी क्षेत्र की गरमी से राहत के लिए चकराता में उमड़ने लगा पर्यटकों का हुजूम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

लोहाघाट में एक साथ आठ डॉक्टरों के तबादले पर उबाल, प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.