Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चमोली से पकड़ा गया काला भालू अब दून चिड़ियाघर में सुरक्षित
  • देहरादून

चमोली से पकड़ा गया काला भालू अब दून चिड़ियाघर में सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 29/12/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों हिमालयन भालुओं की दहशत बनी हुई है। भोजन की तलाश में भालू अक्सर गांवों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे मानव-भालू संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चमोली जनपद के पोखरी क्षेत्र में आतंक का कारण बने एक काले हिमालयन भालू को वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर देहरादून चिड़ियाघर पहुंचाया है। करीब साढ़े पांच फीट लंबे और लगभग 110 किलो वजनी इस भालू को सुरक्षित बाड़े में रखा गया है। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. प्रदीप मिश्रा के अनुसार भालू पूरी तरह शांत है और सामान्य व्यवहार कर रहा है। उसे फल और सब्जियां दी जा रही हैं, जिनमें अमरूद उसकी सबसे पसंदीदा डिश बन गई है। सेब, खीरा और गाजर भी उसके आहार में शामिल हैं। फिलहाल चिड़ियाघर प्रशासन ने उसे पर्यटकों के लिए नहीं खोला है और उसकी दिनचर्या पर लगातार नजर रखी जा रही है। चिड़ियाघर में पहले से ही एक काले हिमालयन भालू को रखने की योजना है। यदि राष्ट्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से अनुमति मिलती है तो पोखरी से लाया गया यह भालू स्थायी रूप से यहीं रह सकता है। उसके लिए नाइट शेल्टर और आराम की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि पहाड़ों में भालुओं का प्राकृतिक भोजन जैसे बांज के बीज, रिंगाल की पत्तियां और अन्य फूल अब पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। जलवायु परिवर्तन भी इस समस्या का बड़ा कारण माना जा रहा है। भोजन की कमी के चलते भालू निचले इलाकों और आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे हैं। डॉ. मिश्रा के अनुसार भालू इंसान को भोजन समझकर नहीं, बल्कि खतरा मानकर आत्मरक्षा में हमला करते हैं। इस पूरी स्थिति ने वन विभाग और स्थानीय लोगों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। पहाड़ों में भोजन की कमी और बदलते पर्यावरण के कारण मानव-वन्यजीव संघर्ष आने वाले समय में और गंभीर रूप ले सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पोर्टल पर धान चढ़ाने को लेकर एसएमआई कार्यालय पर किसानों का हंगामा
Next: हाईवे जाम करने में जिपं सदस्य समेत 222 लोगों पर केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.