Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हाईवे जाम करने में जिपं सदस्य समेत 222 लोगों पर केस
  • देहरादून

हाईवे जाम करने में जिपं सदस्य समेत 222 लोगों पर केस

RNS INDIA NEWS 29/12/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस।  आईडीपीएल सिटी गेट पर हरिद्वार-ऋषिकेश नेशनल हाईवे जाम करने के आरोप में पुलिस ने एक दर्जन लोगों को नामजद करते हुए कुल 222 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक आईडीपीएल चौकी प्रभारी विनय शर्मा ने शिकायत देकर बताया कि बीते रविवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गुमानीवाला और श्यामपुर क्षेत्र से वनभूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। सूचना मिली कि कुछ लोगों ने आईडीपीएल सिटी गेट पर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है। तत्काल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, तो पता चला कि अतिक्रमण की कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से समझाने के बाद बावजूद उन्होंने हाईवे का जाम रखा। बताया कि नामजद लोगों में मुख्य रूप से सौरव सेमवाल निवासी गीतानगर, सुमन चमोला, कुंदर सिंह पंवार, अभिषेक शर्मा, निवासी शिवाजीनगर, महिपाल निवासी बापूग्राम, विजय बड़ोनी निवासी गीतानगर, कस्तूरी देवी निवासी बीसबीघा, सुंदरी कंडवाल, निर्मला उनियाल निवासी सुमन विहार, कुलविंदर, विक्की और पुष्पा रावत जिला पंचायत सदस्य टिहरी शामिल थे। इसके अलावा 210 अज्ञात महिला और पुरुष भी शामिल थे। तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट ने बताया कि अज्ञातों की पहचान के भी प्रयास तेज कर दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चमोली से पकड़ा गया काला भालू अब दून चिड़ियाघर में सुरक्षित
Next: गोल्डन कार्ड में बदलाव का सेवानिवृत्त कर्मियों ने किया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.