Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पोर्टल पर धान चढ़ाने को लेकर एसएमआई कार्यालय पर किसानों का हंगामा
  • ऊधम सिंह नगर

पोर्टल पर धान चढ़ाने को लेकर एसएमआई कार्यालय पर किसानों का हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/12/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  ऑनलाइन पोर्टल पर धान चढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को किसानों ने एसएमआई कार्यालय पर जमकर हंगामा और नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि विभाग ने करीब दो माह पूर्व उनके धान की ऑफलाइन 6आर काट दी थी, लेकिन लिमिट मिलने के बाद भी उनका धान पोर्टल पर नहीं चढ़ाया जा रहा है। इसके विपरीत विभागीय अधिकारी राइस मिलरों का धान ऑनलाइन कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि एसएमआई कांटों पर नवंबर माह में धान तौल की लिमिट समाप्त हो गई थी, जबकि बड़ी संख्या में किसानों का धान बकाया था। उस समय एसएमओ द्वारा ऑफलाइन तौल कर यह आश्वासन दिया गया था कि लिमिट मिलते ही धान को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर दिया जाएगा। किसानों का कहना है कि अब आरएफसी से लिमिट मिलने के बावजूद उनका धान ऑनलाइन नहीं किया जा रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि वे रोजाना एसएमआई कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अधिकांश समय अधिकारी नदारद रहते हैं। पोर्टल पर धान दर्ज न होने के कारण उन्हें भुगतान नहीं मिल पा रहा है, जिससे अगली फसल की बुवाई में आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनका ऑफलाइन काटा गया धान जल्द ऑनलाइन पोर्टल पर नहीं चढ़ाया गया तो वे आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे। हंगामा करने वालों में पवन गंगवार, श्रवण सिंह, रजवंत सिंह, प्रेम गुंबर, नानक सिंह, त्रिलोक संधू, शुभम सुखीजा, राजीव मुंजाल सहित अन्य किसान शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार रिश्वत प्रकरण में आरोपी खण्ड शिक्षा अधिकारी निलम्बित
Next: चमोली से पकड़ा गया काला भालू अब दून चिड़ियाघर में सुरक्षित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.