Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली में ग्लेशियर टूटने के बाद अब तक 10 शव मिले
  • उत्तराखंड
  • चमोली

चमोली में ग्लेशियर टूटने के बाद अब तक 10 शव मिले

RNS INDIA NEWS 07/02/2021
rns featured image new

सुरंग में फंसे 16 लोगों को आईटीबीपी ने बचाया

नई दिल्ली (आरएनएस)। उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने से बड़ी तबाही हुई है। नंदा देवी नेशनल पार्क के करीब इस ग्लेशियर के फटने की वजह से रैणी गांव के पास ऋषि गंगा तपोवन हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध भी टूट गया। आईटीबीपी के डीजी सुरजीत सिंह देसवाल के मुताबिक चमोली त्रासदी में करीब 150 लोग लापता हैं और अब तक करीब 10 शव बरामद हो चुके हैं। उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने हादसे में 150 लोगों की मौत की आशंका जताई है। चमोली पुलिस ने बताया कि पानी का बहाव कर्णप्रयाग पहुंच गया है, नदी का जल स्तर सामान्य है और आपदा प्रभावित जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जोशीमठ में 30 बेड का अस्पताल बनाया गया है। सीएमओ चमोली ने तपोवन में मेडिकल टीम का निरीक्षण किया। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज एम्स ऋषिकेश और जॉली ग्रांट अस्पताल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हताहतों की संख्या बढऩे की संभावना है। आईटीबीपी ने उन सभी 16 लोगों को बचाया जो तपोवन के पास सुरंग में फंसे थे। सीएम त्रिवेंद्र ने किया चमोली का दौरा, लोगों से की धैर्य रखने की अपील
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत जोशीमठ पहुंचे और उन्होंने यहां घटनास्थल का मुआयना किया और पूरी जानकारी ली। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, आप सभी धैर्य बनाए रखें। लोगों की मदद के लिए जो भी जरूरी कदम हैं वो सरकार उठा रही है। रावत ने कहा, अगर आप प्रभावित क्षेत्र में फंसे हैं, आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो कृपया आपदा परिचालन केंद्र के नंबर 1070 या 9557444486 पर संपर्क करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के लोग साहसी, किसी भी आपदा को मात दे सकते हैं: पीएम मोदी
Next: वैज्ञानिकों का दावा: एक दिन में नहीं आ सकता सैलाब, कुछ दिन पहले हो गयी होगी शुरूआत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.