Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड के लोग साहसी, किसी भी आपदा को मात दे सकते हैं: पीएम मोदी
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

उत्तराखंड के लोग साहसी, किसी भी आपदा को मात दे सकते हैं: पीएम मोदी

RNS INDIA NEWS 07/02/2021
modi

चमोली जिले के रैणी गांव से ऊपर ग्लेशियर फटने से आई बाढ़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की। उस समय वह पश्चिमी बंगाल में चुनावी जनसभा में थे। जनसभा में ही उन्होंने उत्तराखंड में आई आपदा का जिक्र किया। कहा कि उत्तराखंड के लोग साहसी हैं और वे किसी भी आपदा को मात दे सकते हैं।
बाढ़ की घटना के बाद देहरादून से लेकर दिल्ली तक सब अलर्ट हो गए। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि घटना पर बराबर नजर लगाए हुए हैं। भारत देश उत्तराखंड के साथ खड़ा है, राष्ट्र सबकी सुरक्षा की प्रार्थना करता है। वह वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हैं। एनडीआरएफ ने बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने सारे कार्यक्रम रद कर चमोली जिले के लिए रवाना हो गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे बात की और पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।
पश्चिम बंगाल में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड इस समय आपदा का सामना कर रहा है। एक ग्लेशियर टूटने की वजह से वहां नदी का जलस्तर बढ़ गया। नुकसान की खबरें धीरे-धीरे आ रही हैं। मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, एनडीआरएफ के अफसरों से निरंतर संपर्क में हूं। वहां राहत व बचाव का कार्य पुरजोर करने का प्रयास चल रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। मेडिकल सुविधाओं में कोई कमी न हो, इस पर जोर दिया जा रहा है। वहां दो एक दिन पहले ही काफी बर्फबारी भी हुई थी। मौसम काफी ठंडा है। लोगों की परेशानी कम से कम करने के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ऐसे परिवार मुश्किल से मिलते हैं, जिनका कोई सदस्य फौज में न हो। वहां के लोगों का हौसला किसी भी आपदा को मात दे सकता है। उत्तराखंड के साहसिक लोगों के लिए मैं प्रार्थना कर रहा हूं, बंगाल प्रार्थना कर रहा है, देश प्रार्थना कर रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधिवक्ता की फर्जी फेसबुक आईडी बना किया ठगी का प्रयास
Next: चमोली में ग्लेशियर टूटने के बाद अब तक 10 शव मिले

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.