Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चलते कैंटर में लगी आग, लाखों का सामान स्वाहा
  • ऊधम सिंह नगर

चलते कैंटर में लगी आग, लाखों का सामान स्वाहा

RNS INDIA NEWS 27/06/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। नगला चौराहे पर एक चलते कैंटर में आग लग गयी। जिससे कैंटर में रखा लाखों रुपये का सामान और कैंटर जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड ने आकर कैंटर में मौजूद भरे गैस सिलेंडर को आग पकड़ने से बचा लिया। अन्यथा हादसा और भी भयावह हो सकता था। राजस्थान अलवर निवासी कैंटर चालक फारुख खान ने बताया कि कैंटर में राजस्थान अलवर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से हल्द्वानी मैनेजर की पोस्ट में प्रमोशन पर आ रहे निखिल वोव का सामान भरा हुआ था। इसे अलवर से हल्द्वानी पहुंचाना था। फारुख ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 7:50 बजे जब वे नगला मार्केट के नजदीक पहुंचे तो गाड़ी से अचानक धुआं उठने लगा। जब गाड़ी से नीचे उतर कर देखा तो पीछे भरा हुआ पूरा सामान आग की चपेट में आ चुका था। कैंटर में बाजार के बीचों-बीच आग लगने से वहां व्यापारियों व स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सभी इधर-उधर भागने लगे। बाजार में जहां कैंटर में आग लगी वहां कई दुकानें मौजूद थी। कैंटर में बुलट मोटसाइकिल और भरा हुआ गैस सिलेंडर मौजूद था। गनीमत यह रही कि गैस सिलेंडर नहीं फटा अन्यथा पूरी नगला मार्केट आग की चपेट में आ सकती थी। सामाजिक कार्यकर्ता विकी पाठक और अन्य ने आग बुझाने की कोशिशें शुरू कीं। इसी बीच दमकल के तीन वाहन भी पहुंच गये। दमकल ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन कैंटर और सारा सामान जलकर राख हो गया। चालक फारुख खान ने बताया कि उसने जनवरी 2021 में करीब 30 लाख में नया कैंटर खरीदा था और घटना के वक्त कैंटर में करीब साड़े चार से पांच लाख रुपये का बेशकीमती सामान भरा हुआ था। जो सारा का सारा आग में जलकर नष्ट हो गया। समाचार लिखे जाने तक मामले में सामान स्वामी बैंक कर्मी निखिल वोव की ओर से घटना की लिखित सूचना पंतनगर पुलिस को दे दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती के बाद युवक कर रहा युवती को ब्लैकमेल
Next: होटल में चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.