Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • चक्रवाती तूफान रेमाल देने वाला है दस्तक, 102 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, होगी जोरदार बारिश
  • राष्ट्रीय

चक्रवाती तूफान रेमाल देने वाला है दस्तक, 102 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, होगी जोरदार बारिश

RNS INDIA NEWS 24/05/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भीषण गर्मी के बीच देश के इन इलाकों में चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक साइक्लोन रेमाल तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसकी रफ्तार 102 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है. यही वजह है कि आईएमडी ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है. आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवाती तूफान रेमाल जल्द ही पश्चिम बंगाल में दस्तक दे सकता है.
साइक्लोन को लेकर आईएमडी की ओर से तारीख भी बता दी गई है. चक्रवाती तूफान रेमाल 102 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक ये तूफान 26 मई यानी रविवार को पश्चिम बंगाल में अपनी आमद दर्ज करवा सकता है. इसके साथ-साथ इसके बांग्लादेश के तटों के पास पहुंचने की भी संभावना बनी हुई है.
आईएमडी के मुताबिक पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र बीते 12 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है. वहीं गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे उसी क्षेत्र पर दबाव बन रहा है. शुक्रवार की सुबह तक ये बंगाल की खाड़ी के मध्य वाले हिस्सों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनाएगा.
चक्रवाती तूफान रेमाल की बात करें तो इसका असर रविवार और सोमवार यानी 26-27 मई को पश्चिम बंगाल के साथ-साथ उत्तरी ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर में देखने को मिल सकता है. इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना भी बन रही है.
इसके अलावा आईएमडी ने पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा के साथ कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.
साइक्लोन रेमाल के चलते समुद्री गतिविधियां भी बदल जाती हैं. लिहाजा मौसम विभाग की ओर से 25 मई से ही समुद्री इलाकों में मछुआरों को न जाने की सलाह दी गई है. इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साहिया में देव पालकियों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
Next: वैष्णो देवी जा रही ट्रैवलर बस ट्रक से टकराई, सात की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.