Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • चचरे भाई ने की बहन की हत्या, शव जलाने का किया प्रयास
  • राष्ट्रीय

चचरे भाई ने की बहन की हत्या, शव जलाने का किया प्रयास

RNS INDIA NEWS 10/04/2022
rns featured image new

पुरानी रंजिश को लेकर हुई घटना

कोपागंज (आरएनएस)। बीती रात सरायलखंसी थाना क्षेत्र खालिसपुर गांव में सनसनीखेज घटना घटी। चचरे भाई ने बहन की हत्या कर दी और बोरी में भरकर शव को बुढ़ावे गांव समीप तमसा नदी किनारे पेट्रोल डालकर शव को जलाने का प्रयास किया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने बहन की हत्या कर उसका शव फेंकने की बात कबूल कर ली। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में शनिवार की शाम उस समय खलबली मची गई। जब किशोरी के गायब होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस को परिजनों ने बताया कि शाम को साएमा खातून पुत्री इफ्तेखार (16) को चचेरे भाई मुजाहिद पुत्र रियाज अहमद ने अपने चचेरी बहन की गला रेतकर हत्या कर बोरे में भरकर मोटरसाइकिल पर बांधकर ले जा रहा था कि लडक़ी का भाई शाहिद रजा आ गया और देखकर पूछा तो कुछ बताने से इन्कार कर दिया और वह चला गया थोड़े देर बाद घर के अंदर जाकर बहन की खोज बिन करने लगा। लेकिन नही मिली। कुछ देर बाद मुजाहिद लौट आया, उसके कपड़े खून से सने थे। उसने किसी से बिना कुछ कहे बाथरूम में जाकर कपड़े बदल लिए और चाकू व कपड़ा संदूक में रख दिया। जब उससे साएमा के बारे में पूछा गया तो उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने हत्या की आशंका से पुलिस को फोन पर सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर आरोपी मुजाहिद को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो हत्या कबूल की। उसकी निशानदेही पर साइमा का अधजला शव बुढा़वे गांव के पास टौंस नदी के किनारे बरामद किया गया। उसने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद शव जलाने का भी प्रयास किया था। वजह पूछे जाने पर मुजाहिद ने कहा कि उसे अक्सर शाएमा और उसके परिवारीजन में पुरानी रंजिश को लेकर बेइज्जत किया करते थे इसी कारण अकेले पाकर बांके व छुरी से गला रेतकर हत्या कर दिया। मृतक के परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। मृतक का भाई तहरीर सरायलखंसी थाना में दिया है। सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है जेल भेजा जा रहा है। उसने बताया कि हमको परेशान करते थे इसी कारण मैंने हत्या किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला समेत दो ने चूमा मौत का फंदा
Next: सुरक्षित व सुखद चारधाम यात्रा के लिए सरकार तैयार : पुष्कर सिंह धामी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.