Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कैंटर की टक्कर से बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत

RNS INDIA NEWS 28/02/2025
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  बेकाबू गति से जा रहे कैंटर चालक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कैंटर असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर खाई में पलट गया। दुघर्टना में कैंटर चालक भी घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। ग्राम गंजेड़ा आलम थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद निवासी नेतराम पुत्र भागीरथ यहां टांडा उज्जैन में सुभाषनगर की पुलिया के पास रहता था। वह महुआखेड़ागंज स्थित पीएमवी माल्ट कंपनी में काम करता था। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे वह ड्यूटी के लिए महुआखेड़ागंज जा रहा था। ग्राम कटिया गांव में बिजली घर के पास सामने से तेजी और लापरवाही से आ रहे कैंटर के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुघर्टना में बाइक सवार नेतराम की कैंटर की चपेट में आने से मौत हो गई। इसी दौरान कैंटर अंसुलित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक भी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। नेतराम की मौत से उसकी पुत्री 17 वर्षीय सुहानी, पुत्र 15 वर्षीय विपिन और पत्नी अनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। आईटीआई थाना पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वनाग्नि की सूचना समय पर नहीं देने पर बीट अधिकारी की जवाबदेही होगी तय
Next: उत्तराखंड को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में योग महोत्सव का बड़ा योगदान: महाराज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.