Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • वनाग्नि की सूचना समय पर नहीं देने पर बीट अधिकारी की जवाबदेही होगी तय
  • पौड़ी

वनाग्नि की सूचना समय पर नहीं देने पर बीट अधिकारी की जवाबदेही होगी तय

RNS INDIA NEWS 28/02/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  वनाग्नि रोकथाम तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बैठक लेते हुए अफसरों को वनाग्नि के प्रति जागरूकता को लेकर जनपद भर में अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि वनाग्नि की सूचना समय पर कंट्रोल रूम तक नहीं पहुंचाने पर संबंधित बीट अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। वनाग्नि रोकथाम संबंधित बैठक में डीएम ने खंड विकास अधिकारियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों व संबंधित विभागाध्यक्षों को वनाग्नि के प्रति व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। डीएम ने वन विभाग के अफसरों को सात दिन में वनाग्नि की दृष्टि से चिन्हित 47 संवेदनशील स्थलों की माइक्रो लेवल प्लान प्रस्तुत करने को कहा। कहा कि वन विभाग के संबंधित फॉरेस्ट गार्ड द्वारा यदि सैटेलाइट इमेज प्राप्त होने से पहले वनाग्नि की सूचना नहीं दी जाती है तो ऐसी स्थिति में संबंधित क्षेत्र के फॉरेस्ट गार्ड, बीट अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। वनाग्नि के दौरान ड्रोन के सदुपयोग को लेकर जिलाधिकारी ने आपदा व वन विभाग के ड्रोन ऑपरेटरों को प्रशिक्षित करने के निर्देश भी दिए। डीएम ने शिक्षा व वन विभाग को वनाग्नि के दृष्टिगत जंगल से सटे वाले स्कूलों की सूची बनाने, वनाग्नि की रोकथाम के लिए शीतलाखेत मॉडल नासा के रिसर्च डेटा पर वन विभाग द्वारा अब तक किए गए कार्यों की रिपोर्ट देने को कहा। बैठक में डीएफओ सिविल एवं सोयम पवन सिंह, एसडीओ वन विभाग आयषा बिष्ट, एसडीएम धुमाकोट रेखा आर्य, प्रशिक्षु पीसीएस कृष्णा त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेम चंद को मंत्री पद से हटाने की मांग
Next: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.