Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कनाडा की सड़कों पर खूनी खेल, 10 लोगों की चाकू मारकर हत्या
  • अंतरराष्ट्रीय

कनाडा की सड़कों पर खूनी खेल, 10 लोगों की चाकू मारकर हत्या

RNS INDIA NEWS 06/09/2022
rns featured image new

ओटावा। कनाडा से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां लोगों पर चाकू से सिलसिलेवार एक के बाद एक हमले हुए हैं। इस हमले में दस लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। घटना के सामने आने के बाद हडक़ंप मचा हुआ है। पुलिस आरोपियों की छानबीन में ताबड़तोड़ छापे मार रही है और उसने दो संदिग्ध आरोपियों की तस्वीरें भी जारी की हैं।

दरअसल, यह घटना कनाडा के सस्कैचवन प्रांत की है। कनाडाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला प्रांत के अलग-अलग स्थानों पर हुआ जब हमलावरों ने चाकू से हमला कर 10 लोगों की हत्या कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि चाकू से हमले में कम से कम 10 लोगों की जान गई है और 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद पुलिस तत्काल एक्टिव हो गई है। पुलिस के मुताबिक संदिग्धों की पहचान डेमियन सैंडर्सन और माइल्स सैंडरसन के रूप में हुई है। इनकी तलाश के लिए पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। दोनों अभी छुपे हुए हैं। इन्हें हथियारों से लैस और खतरनाक माना जा रहा है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि संदिग्धों का मकसद क्या था।

उधर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस हमले को भयावह बताया है। ट्रूडो ने कहा कि मैं उन्हें लेकर चिंतित हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो इस हमले में घायल हुए हैं। वहीं सैसकैचवान के रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि सुरक्षित ठिकानों से बाहर न निकलें और सतर्कता के तौर पर अपने घर में किसी को भी नहीं आने दें।
वहीं इस हमले के बाद देश में एक नई बहस ने जन्म ले लिया है। लोग हैरान हैं कि चाकू से इस तरह हमला हो सकता है। अन्य शहरों में भी पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर चेकपॉइंट्स लगा दिए हैं और आने-जाने वालों की जांच की जा रही है। पुलिस ने ड्राइवरों के आग्रह किया है कि वे किसी को भी बेवजह लिफ्ट ना दें। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाल्टिक सागर में निजी जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत
Next: इन तरीकों से पढ़ाएं अपने बच्चों को, हमेशा रहेंगे अव्वल

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.