Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बाल्टिक सागर में निजी जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत
  • अंतरराष्ट्रीय

बाल्टिक सागर में निजी जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत

RNS INDIA NEWS 06/09/2022
rns featured image new

स्टॉकहोम।  बाल्टिक सागर में एक निजी जेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी चार लोगों के मारे जाने की आशंका है। स्वीडिश टेलीविजन ने स्वीडिश ज्वाइंट रेस्क्यू को-ऑर्डिनेशन सेंटर के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा, कोई उम्मीद नहीं है कि वे बचे होंगे। इस बीच स्वीडन और लातविया के बीच समुद्र में मलबा और तेल रिसाव देखा गया। लातविया के रक्षा मंत्री आर्टिस पाब्रिक्स ने बताया कि एक लातवियाई बचाव नाव को दुर्घटना वाले स्थल पर भेजा गया है और स्वीडन और लिथुआनिया के बचाव दल भी इस क्षेत्र में जा रहे हैं। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि विमान किस देश के जल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

उधर, फ्लाइटराडार के आंकड़ों के अनुसार, विचाराधीन विमान ऑस्ट्रियाई पंजीकृत सेसना 551 है, जो दक्षिणी स्पेन के जेरेज से उड़ान भर रहा था, जहां से उसने बिना किसी निर्धारित गंतव्य के उड़ान भरी थी। यह पेरिस और कोलोन में दो बार मुड़ा और बाल्टिक सागर पर जाने से पहले गोटलैंड के स्वीडिश द्वीप के पास से गुजरा था। विमान रविवार को 17.45 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया और लातवियाई शहर वेंट्सपिल्स के उत्तर-पश्चिम में रडार से गायब हो गया।

वहीं. स्वीडिश अधिकारियों ने बताया कि जर्मनी और डेनमार्क युद्धक विमानों ने सेसना की पता लगाने की कोशिश की, लेकिन संपर्क करने में असमर्थ रहे। फाइटर जेट्स के अंदर के पायलट सेसना के कॉकपिट के अंदर किसी को नहीं देख पाए। लातवियाई नागरिक उड्डयन एजेंसी (सीएए) ने बताया कि दुर्घटना के पीडि़तों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चीन ने ताइवान में फिर की घुसपैठ, खाने के पैकेट के साथ मिला एक पत्र
Next: कनाडा की सड़कों पर खूनी खेल, 10 लोगों की चाकू मारकर हत्या

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.