Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कैबिनेट मंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर बरेली के लिए शुरू कराई रोडवेज की सीधी बस सेवा
  • ऊधम सिंह नगर

कैबिनेट मंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर बरेली के लिए शुरू कराई रोडवेज की सीधी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 03/09/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज से पीलीभीत, अमरिया होते हुए बरेली के लिए सीधी बस सेवा को हरी झंडी देकर बरेली के लिए रवाना किया। लंबे समय से बरेली के लिए सीधी बस सेवा की मांग की जा रही थी। इस बस के शुरू होने से बरेली तक का सफर तय करने में करीब एक घंटे की बचत होगी। साथ ही 50 रुपये के किराये की बचत होगी। हल्द्वानी डिपो की यह बस हल्द्वानी से सुबह सात बजे चोरगलिया होते हुए करीब 8.30 बजे सितारगंज पहुंचेगी। यहां से अमरिया, पीलीभीत होते हुए बरेली पहुंचेगी। बरेली से दोपहर 2.30 बजे इसी रूट से वापस आएगी। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनके अनुरोध पर परिवहन मंत्री चंदनराम दास ने सितारगंज रोडवेज स्टेशन के शेष कार्यों व सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख की एक और किस्त मंजूर की है। जिसका जल्द जीओ होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने अफसरों के निर्देश दिए कि सभी बसों का रोडवेज स्टेशन पर होकर यात्री बैठाना अनिवार्य है। जो बसें बाइपास से जाएं तो उनके चालक-परिचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर आरएम टनकपुर पवन मेहरा, एआरएम केएस राणा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विजय सलूजा, मंत्री प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पलविंदर सिंह औलख, रतन लाल गुप्ता, खतीब अहमद, राकेश गुप्ता, लक्खा सिंह, राकेश त्यागी, संजय गोयल, मुकेश सनवाल, जया जोशी, बीना साहू, दीपक गुप्ता, अनिरुद्ध राय, संतोष मिश्रा, रवि रस्तोगी, शमशुल हक मलिक मौजूद रहे। इधर, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने 24 लाख से शिक्षक कॉलोनी में पानी निकासी व जलभराव से निकासी व सौंदर्यीकरण के कार्य का लोकार्पण किया। यहां जीआईसी सितारगंज के प्रधानाचार्य रविंद्र पाठक, जीआईसी ओदली प्रधानाचार्य सुरेश कुशवाहा, अशोक सिंह, रवि रस्तोगी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अच्छी शिक्षा के लिए शिक्षकों का समर्पण जरूरी: त्रिवेंद्र
Next: डैम में फोटो खींच रहे युवक की पानी में डूब कर मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.