Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ब्याजखोर व उसके सहयोगी को जेल भेजा
  • ऊधम सिंह नगर

ब्याजखोर व उसके सहयोगी को जेल भेजा

RNS INDIA NEWS 29/03/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। लोगों को उधार देकर प्रताड़ित और निर्वस्त्र कर मारपीट के वीडियो बनाने के आरोपी और उसके साथी को जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस ने दो शिकायकर्ताओं की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। आवास विकास निवासी सूदखोर द्वारा बीते दिनों एक व्यापारी से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी चिराग अग्रवाल और उसके सहयोगी गौरव ढाली को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं पुलिस ने तराई विहार निवासी रफीक अंसारी और आनंद विहार थाना ट्रांजिट कैंप निवासी अभिषेक मिश्रा की तहरीर मुख्य आरोपी चिराग अग्रवाल, सहयोगी गौरव ढाली, सुब्रत मंडल, मान ठाकुर, देवव्रत मंडल और घनश्याम बाठला के विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। जबकि गिरफ्तार दोनों आरोपी को जेल भेज दिया है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि आवास विकास स्थित कार्यालय के संचालक चिराग अग्रवाल से ब्याज पर रकम ली थी। लगातार ब्याज देने के बाद भी मुख्य आरोपी द्वारा अपने कार्यालय बुलाकर अर्द्धनग्न एवं नग्न करके पहले मारपीट की और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। आरोप था कि ब्याज व मूल के अलावा मुख्य आरोपी लगातार ब्लैकमेलिंग कर लाखों की रंगदारी करता रहा और रकम नहीं देने पर वीडियो को वायरल करने व फोटो चस्पा करने की धमकी देता था। रविवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एसएसपी की सख्ती के बाद मुख्य आरोपी व सहयोगी को तीन पानी मुख्य मार्ग हाईवे पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया था। धरपकड़ की कार्रवाई के दौरान चिराग ने सीओ अभय सिंह को कार से कुचलने की कोशिश भ्ज्ञी की थी। पुलिस ने न्यायालय में याचिका डालकर सीज कार्यालय एवं मुख्य आरोपी के आवास की तालाशी लेने की भी तैयारी शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो दिवसीय हड़ताल में शामिल हुए बीमा कर्मचारी संघ
Next: गदरपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.