Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बुल्ली बाई ऐप क्रिएटर नीरज बिश्नोई को नहीं मिली राहत, दिल्ली की कोर्ट ने जमानत अर्जी ठुकराई
  • राष्ट्रीय

बुल्ली बाई ऐप क्रिएटर नीरज बिश्नोई को नहीं मिली राहत, दिल्ली की कोर्ट ने जमानत अर्जी ठुकराई

RNS INDIA NEWS 16/01/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने बुल्ली बाई ऐप बनाने वाले नीरज बिश्नाई की जमानत अर्जी आज यह कहते हुए खारिज कर दी कि इस ऐप पर अपमानजनक एवं सांप्रदायिक रंग वाली सामग्री के साथ मुस्लिम महिलाओं के विरुद्ध मानहानिकारक अभियान चलाया जा रहा था। मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा ने यह कहते हुए राहत देने से इनकार कर दिया कि बिश्नोई की हरकत खास समुदाय की महिलाओं की गरिमा एवं समाज के सांप्रदायिक सद्भाव पर प्रहार है।
अदालत ने कहा कि तथ्य उद्घाटित करते हैं कि आरोपी ने बुल्ली बाई ऐप बनाया जहां सोशल मीडिया पर चर्चित किसी खास समुदाय की महिला पत्रकारों एवं हस्तियों को निशाना बनाया जाता है और उनकी बुरी छवि पेश की जाती है, उसका एकमात्र मकसद उनका अपमान करना होता है।
बिश्नोई (22) ने अदालत से कहा कि उसे झूठे तरीके से फंसाया गया है और उसका इस अपराध से कोई लेना-देना नहीं है। शिकायतकर्ता के वकील ने इस जमानत अर्जी का विरोध किया।
इस ऐप पर 100 से अधिक जानी-मानी महिलाओं का ब्योरा है और ऐप यूजर्स को इन महिलाओं की नीलामी में भाग लेने की अनुमति देता है। बिश्नोई असम के जोरहाट जिले के दिगंबर इलाके का रहने वाला है और वह वेल्लूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी में बीटेक का छात्र है। उसे इस माह के प्रारंभ में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस यूनिट की टीम ने असम से बुल्ली बाई प्रकरण में गिरफ्तार किया था।
दिल्ली पुलिस ने कहा था कि पूछताछ के दौरान नीरज बिश्नोई ने खुलासा किया कि ऐप को नवंबर 2021 में बनाया गया था और दिसंबर 2021 में अपडेट किया गया था। उसने ऐप के बारे में बात करने के लिए एक और ट्विटर अकाउंट भी बनाया था।
देश के विभिन्न पुलिस थानों को बुल्ली बाई मोबाइल एप्लिकेशन पर नीलामी के लिए मुस्लिम महिलाओं की लिस्टिंग के संबंध में कई शिकायतें मिलीं, जिनमें बिना अनुमति के फोटो डालकर उनमें छेड़छाड़ की गई थी। बेंगलुरु के एक इंजीनियरिंग छात्र, उत्तराखंड की एक युवती, उसके एक दोस्त को मुम्बई पुलिस ने इसी मामले में गिरफ्तार किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब ट्रेन मैनेजर के नाम से जाने जाएंगे रेलवे के गार्ड, सैलरी में भी होगा इजाफा?
Next: अल्मोड़ा में कोरोना के 117 नए मामले

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.