Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बुजुर्ग महिला की मौत का खुलासा
  • देहरादून

बुजुर्ग महिला की मौत का खुलासा

RNS INDIA NEWS 11/07/2022
rns featured image new

चंद रुपयों की खातिर गला घोंटकर की थी हत्या

विकासनगर। थाना सेलाकुई क्षेत्र के थापा गली में रविवार रात हुई बुजुर्ग महिला की मौत के कारणों का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक मृतका के बेटे का भवन निर्माण कर रहे राजमिस्त्री ने बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या की थी। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है। रविवार रात थापा वाली गली में शिमला देवी(75) पत्नी रामकिशोर का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ था। महिला के गले में निशान पाए गए थे। लेकिन कमरे में किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। गले में निशान पाए जाने पर पुलिस ने मामले की गहराई से छानबीन की। सोमवार को फील्ड यूनिट टीम ने मौके का मुआयना किया। साथ ही लोगों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ और मिले साक्ष्यों के आधार पर महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि महिला का छोटा बेटा प्रदीप मजदूरी करता है। पास में ही उसका नया मकान बन रहा है। हत्यारोपी इरफान मकान निर्माण में मिस्त्री का काम कर रहा था। बताया कि इरफान को जानकारी थी कि प्रदीप एक संदूक में रुपये रखता है। रविवार रात प्रदीप की गैरमौजूदगी में इरफान ने संदूक से रुपये चोरी करने की कोशिश की। इस दौरान प्रदीप की मां शिमला देवी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। चोरी करते पकड़े जाने पर इरफान ने बुजुर्ग शिमला देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि बेटे की तहरीर पर आरोपी इरफान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चालक-परिचालकों को कंबल, जैकेट और छाता वितरित किया
Next: टैक्सी स्टेंड की जमीन धंसने से वाहन टौंस नदी में गिरा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.