Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बुजुर्ग कैलाशो की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

बुजुर्ग कैलाशो की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/06/2021
rns featured image new

परिचित राजेंद्र के बेटे ने ही की थी हत्या

रुडक़ी। मुंडाखेड़ा कलां गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या उसके परिचित राजेंद्र के बेटे राहुल ने पत्थर से कुचलकर की थी। राजेंद्र की मौत के बाद महिला ने राहुल से उसके घर में रखे अपने जेवर मांगे थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने लक्सर में पत्रकार वार्ता कर बताया कि तीस मई को मुंडाखेड़ा कलां की कैलाशो की हत्या कर दी गई थी। कैलाशो निस्संतान थी और पति की मौत के बाद से मकान में अकेली रहती थी। पड़ोस का राजेंद्र सैनी उसके खाने पीने का इंतजाम करता था। एसएसपी के मुताबिक कैलाशो ने अपने कुछ जेवर और पैसे सुरक्षा के लिए राजेंद्र के पास रखे थे। मई में राजेंद्र की मौत हो गई थी। इसके बाद से कैलाशो राजेंद्र के बेटे राहुल से उसके घर में रखे अपने जेवर व गहने वापस मांग रही थी। जेवर व पैसे वापस न करने पड़ें, इसी को लेकर राहुल ने उसकी हत्या की योजना बनाई। उसे पता था कि कैलाशो के मकान का मेन गेट खराब होने के कारण बंद नहीं होता है। लिहाजा 30 मई की रात को वह एक नुकीला पत्थर लेकर उसके घर में घुसा और सो रही कैलाशो के सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल प्रदीप चौहान, एसएसआई मनोज सिरौला, एसआई मनोज नौटियाल, अंकुर शर्मा, यशवीर सिंह नेगी, विनोद भट्ट, संजय रावत, सिपाही बलबीर, विवेक गुसांई, विरेंद्र, मनोज मलिक, एसओजी प्रभारी जहांगीर अली, अहसान अली, सुरेश रमोला, जाकिर हुसैन, निजिन, कपिल, महिपाल आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेंदुवे के आतंक को देखते हुए सभासद और वन विभाग ने लगाई गश्त
Next: राशिफल 9 जून

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.