Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बोर्ड परीक्षाओं को लेकर मंडल स्तर पर भी सचल दल गठित
  • देहरादून

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर मंडल स्तर पर भी सचल दल गठित

RNS INDIA NEWS 28/03/2022
rns featured image new

देहरादून।  उत्तराखंड में सोमवार 28 मार्च से शुरू होने जा रही उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अपर निदेशक मध्यामिक शिक्षा गढ़वाल ने केंद्र व्यवस्थापाकों और कस्टोडियन के लिए दिशा- निर्दश दिए है। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर मंडल स्तर पर भी सचल दल गठित कर दिए गए हैं, ये दल मंडल के जिलों में भ्रमण कर बोर्ड परीक्षाओं का जायजा लेंगे। बीते साल कोरोना के कारण बोर्ड की परीक्षाएं नहीं हुई थी और छात्र-छात्राओं को पिछली कक्षाओं की प्रगति के आधार पर ही पास किया गया था। अब कोरोना का कहर थमने के बाद उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं पहले की भांति शुरू कर दी गई है। हाईस्कूल की परीक्षाएं पहली पाली में तो इंटर की दूसरी पाली में परीक्षाएं आयोजित होगी। एडी माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल एमएस बिष्ट ने बताया है कि सभी जिलों में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बैठकें हो गई है। सोमवार से बोर्ड परीक्षाएं विधिवत रूप से शुरू होगी। मंडल स्तर पर एडी माध्यमिक और एडी बेसिक की अगुवाई में सचल दल बोर्ड परीक्षाओं का जायजा लेगा। जिलों में अलग से सचल दल बनाएं गए है । जबकि परीक्षा डायट प्रचार्य का भी एक सचल दल होगा। केंद्र पर मोबाइल फोन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। महिला शिक्षक पर्स आदि भी केंद्र के अंदर न लाए। स्टाफ रूप को परीक्षा के दौरान बंद रखा जाए। परीक्षा शुरू होने से पहले ही परीक्षार्थियों की चेकिंग कर ली जाए और बार-बार चेकिंग के नाम पर परीक्षाथियों का समय जाया न हो इसका ध्यान रखा जाए। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक और कस्टोडियन की होगी। बोर्ड ने परीक्षा केंद्र बनाने का मानक कम से कम 75 छात्र संख्या रखा था लेकिन मंडलभर में 125 परीक्षा केंद्र इस मानक से भी कम के बनाएं गए है। ऐसा भौगोलिक परिस्थतियों के लिहाज से किया गया है। हालांकि अभी कोरोना का असर नहीं देखा जा रहा है लेकिन फिर भी एतियात बरती जा रही है। इसलिए परीक्षाएं भी दो पालियों में आयोजित हो रही है। हर दिन पहले हाईस्कूल की सुबह 8 से 11 तो दूसरी पाली 2 से 5 बजे तक इंटर की परीक्षाएं होगी। बीते साल की तुलना में मंडल में इस बार दोनों ही परीक्षाओं में 15 हजार 686 परीक्षार्थी कम हो गए है। एडी ने बताया कि मंडल में इस बार 15 नए परीक्षा केंद्र बनाएं गए है। मंडल से इस बार हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में 72152 और इंटर में 65208 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे में धुत स्कूल पहुंचे प्रधानाध्यापक का वीडियो वायरल
Next: हरक सिंह ने किया लोस सीट से चुनाव लड़ने की खबरों को खारिज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.