Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कपकोट-शामा में तेज बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान
  • बागेश्वर

कपकोट-शामा में तेज बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान

RNS INDIA NEWS 12/05/2026
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। जनपद के कपकोट और शामा क्षेत्र में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर बाद तेज बारिश और ओलावृष्टि होने से जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। कपकोट और शामा क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। इसके बाद कई गांवों में ओले गिरने लगे, जिससे खेतों और बागानों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार ओलावृष्टि से सब्जियों और फलों की फसल प्रभावित हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। कई ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे रास्तों पर पानी भरने से आवाजाही में दिक्कतें आईं। पहाड़ी मार्गों पर फिसलन बढ़ने से वाहन चालकों को भी सावधानी बरतनी पड़ी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ था, लेकिन अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज बदल दिया। किसानों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का आकलन कराने की मांग की है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव बना रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीकेटीसी के मंदिर अधिकारी ने किया पूजा स्थलों का निरीक्षण
Next: ओवरटेक के दौरान दो कारों की भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.