Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
  • बागेश्वर

जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 12/05/2026
rns featured image new

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सड़क, पेयजल, विद्युत और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर गंभीर मंथन

 

बागेश्वर(आरएनएस)। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला पंचायत की प्रथम बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2025-26 में स्वीकृत जिला पंचायत योजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी जनसमस्याओं, आधारभूत सुविधाओं की कमी तथा लंबित विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते हुए समाधान की मांग की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बोर्ड बैठक में उठाए गए जनहित के मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।बैठक में विशेष रूप से आपदा प्रभावित ग्रामीण सड़कों की मरम्मत, नाली निर्माण, डामरीकरण, कल्वर्ट एवं सुरक्षा दीवारों के निर्माण से जुड़े प्रस्तावों पर गंभीर चर्चा हुई। सदस्यों ने कई क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों और जल निकासी की समस्याओं का मुद्दा उठाया, जिस पर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
पेयजल व्यवस्था की समीक्षा के दौरान हर घर जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। सदस्यों ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों के शीघ्र सुधार तथा नई पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता दिए जाने की मांग रखी। वहीं विद्युत व्यवस्था को लेकर जर्जर विद्युत पोलों के प्रतिस्थापन, क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में निजी विद्यालयों द्वारा छात्रों पर कॉपी एवं पुस्तकों की अनावश्यक खरीद का दबाव बनाए जाने का विषय भी प्रमुखता से उठा। इस पर विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है तथा अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इसके अतिरिक्त वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सभी पंचायत क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुरूप स्ट्रीट लाइट लगाए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा एवं सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके।
बैठक में पार्वती दास, शिव सिंह बिष्ट, आकांक्षा कोंडे, आर.सी. तिवारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे में पिकअप चलाकर स्कूटी को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार
Next: बीकेटीसी के मंदिर अधिकारी ने किया पूजा स्थलों का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.