Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

RNS INDIA NEWS 11/08/2022
rns featured image new

किसी की देश भक्ति का पैमाना नापने वाली भाजपा कौन होती है? : रावत

देहरादून। घर पर तिरंगा न लगाने वालों को विश्वास योग्य न मानने संबंधी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भट्ट को कठघरे में करते हुए तीखा हमला बोला। रावत ने कहा कि भाजपा के नये अध्यक्ष बहुत विनम्र व्यक्ति हैं। मगर उनका बयान बहुत दु:ख पहुंचा गया। किसी की देश भक्ति का पैमाना नापने वाली भाजपा कौन होती है? और यदि तिरंगा झंडा घर पर फहराना ही राष्ट्रभक्ति कहलाती है तो फिर उनके निकटवर्ती तो कई ऐसे लोग रहे हैं, ऐसे संगठन रहे हैं जिनका हम भी आदर करते हैं, जिन्होंने तिरंगे को नहीं फहराया। भाजपा के शासनकाल में पिछले साढ़े सात वर्षों में गरीबी की रेखा के नीचे गये हैं। कहां से उन गरीबों के पास झंडा और डंडा खरीदने के लिए पैसा आएगा? माहरा ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष भट्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने बिलकुल सही कहा है। क्योंकि यही वो लोग हैं, जिन्होंने 51-52 साल तक अपने संघ कार्यालय पर झंडा नहीं फहराया। जिन लोगों ने वहां तिरंगा फहराने की कोशिश की, उन्हें वर्ष 2013 तक मुकदमे झेलने पड़े। गोदियाल ने भी भट्ट को घेरते हुए कहा कि भट्ट का बयान बेहद अपरिपक्व है। एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष को सोचसमझ कर बयान देना चाहिए। आज पहाड़ में तमाम लोग अपने घरों पर झंडा नहीं लगा पाए हैं। इसकी वजह यह भी है कि भाजपा के शासनकाल में लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हुई है। लेकिन उत्तराखंड के लोग महान देशभक्त हैं। देश उनके दिल में धड़कता है। यदि भट्ट को तिरंगा न लगाने वाले लोगों को पहचानना है तो उन्हें नागपुर अपने संघ मुख्यालय जाना चाहिए। वहीं के लोग जानबूझकर अपने घरों पर तिरंगा नहीं फहराते। प्रीतम ने कहा कि तिरंगा हर देशवासी के दिल में बसता है। आजादी के आंदोलन के दौरान अंग्रेजों के साथ खड़े रहने वाले लोगों को क्या पता तिरंगा के प्रति आम देशवासी की क्या भावना है। जो लोग 52 साल तक अपने मुख्यालय पर पर तिरंगा नहीं फहराए हैं आज वो हर घर तिरंगा और राष्ट्रभक्ति की बात कर रहे हैं?

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 180 नए केस, दो मौत
Next: फ्री कोचिंग और नासा जाने का मिलेगा मौका

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.