Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाजपा नेता ने पेड़ पर चढ़कर आत्मदाह के लिए अपने ऊपर डीजल छिड़का
  • हरिद्वार

भाजपा नेता ने पेड़ पर चढ़कर आत्मदाह के लिए अपने ऊपर डीजल छिड़का

RNS INDIA NEWS 15/12/2021
rns featured image new

रुड़की।  चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता आत्मदाह के लिए तहसील पहुंच गया। एक पेड़ पर चढ़कर अपने ऊपर डीजल छिड़क दिया। इससे प्रशासन में हलचल मच गई। करीब दो घंटे बाद प्रशासन भाजपा नेता को नीचे उतारने में कामयाब हो पाया। कनखल हरिद्वार निवासी जगजीवन राम भाजपा अनुसूचित मोर्चा में पदाधिकारी रह चुके हैं। चकबंदी विभाग के बंदोबस्त अधिकारी को उन्होंने तीन दिसंबर को ज्ञापन देकर बताया कि बेलड़ा आदि गांवों में चकबंदी प्रकिया में धांधली की गई है। जिसकी वह कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। अब तक इन मामलों में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जगजीवन राम ने 15 दिसंबर को तहसील स्थित चकबन्दी विभाग के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। खुफिया विभाग को भी मामले की जानकारी लगी। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जगजीवन राम एक बैग के साथ तहसील परिसर पहुंचे। उनके किसी पेड़ पर चढ़ने की जानकारी मिली थी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के पास के पेड़ के पास पुलिस टीम खड़ी थी। इस बीच भाजपा नेता बंदोबस्त अधिकारी कार्यालय के पास खड़े भारी भरकम पेड़ पर चढ़ गए। उनके आत्महत्या के इरादे से पेड़ पर चढ़ने की सूचना से प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। जेएम अंशुल सिंह, सीओ रुड़की विवेक कुमार, सीओ मंगलौर पंकज गैरोला, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस देवेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे। अधिकारी उसे समझाने का प्रयास करने लगे। भाजपा नेता ने बैग से बोतल निकालकर उसमें रखा कुछ डीजल अपने ऊपर छिड़क दिया। अधिकारी उससे लगातार वार्ता करते रहे। फायर बिग्रेड को भी मौके पर बुलाया गया। लगातार भाजपा नेता से अधिकारियों की वार्ता हुई। करीब दो घंटे बाद भाजपा नेता पेड़ से उतरने को राजी हुआ। जेएम अंशुल सिंह ने बताया कि शिकायत पर जांच एएसडीएम को सौंपी गई थी। उन्होंने दो-तीन बार शिकायतकर्ता से वार्ता की थी और वह संतुष्ट थे। सत्रह दिसंबर को पत्रावलियां मंगाई गई थी। उससे पहले शिकायतकर्ता पहुंच गए। उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि शिकायतकर्ता के पास डीजल था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फैक्ट्री कर्मी के खाते से 50 हजार निकाले
Next: जेसीबी मशीन की चपेट में आकर युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.