Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा में नैतिकता बची है तो गौतम को अपने शब्द वापस लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए : प्रीतम
  • देहरादून

भाजपा में नैतिकता बची है तो गौतम को अपने शब्द वापस लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए : प्रीतम

RNS INDIA NEWS 28/09/2021
rns featured image new

देहरादून। कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर तल्ख रुख अपनाया है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा में नैतिकता बची है तो गौतम को अपने शब्द वापस लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। चेतावनी के लहजे में उन्होंने कहा कि ऐसी अनर्गल बयानबाजी बंद नहीं हुई तो कांग्रेस के कार्यकर्त्ता सड़कों पर उतरेंगे। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि दुष्यंत कुमार गौतम का बयान भाजपा की अपसंस्कृति को उजागर करता है। ऐसी संस्कृति की जगह उत्तराखंड में नहीं है। भाजपा और इससे जुड़े व्यक्तियों का कभी देश से प्रेम नहीं रहा। आजादी की लड़ाई में उनकी भूमिका नहीं रही। वहीं कांग्रेस ने हमेशा समरसता के साथ सभी धर्मों को समान रूप से समझा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से सियासत कर रही है, उसका समर्थन नहीं किया जा सकता। जाति, धर्म के नाम पर भेदभाव और अभद्र भाषा से राजनीति का स्तर गिर रहा है। राजनीति का स्वरूप साफ व स्वस्थ होना चाहिए। उत्तराखंड की राजनीति के लिए यह शुभ संकेत नहीं है। भाजपा और उसके नेताओं से नैतिकता की उम्मीद नहीं की जा सकती। वह जानबूझकर वक्तव्य देकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की अपसंस्कृति का कांग्रेस डटकर मुकाबला करेगी। इस पर विराम नहीं लगा तो कांग्रेस सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत द्वाराहाट में हुए कार्यक्रम
Next: राशिफल 29 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.