Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भाजपा को एक और तगड़ा झटका, पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत कांग्रेस में शामिल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भाजपा को एक और तगड़ा झटका, पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत कांग्रेस में शामिल

RNS INDIA NEWS 27/01/2022
rns featured image new

देहरादून। सात दिन की ऊहापोह के बाद आखिरकार कांग्रेस ने भाजपा नेता पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत को एंट्री दे दी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नरेंद्रनगर सीट पर रावत को टिकट दे सकती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बुधवार शाम राजीव भवन में रावत को पार्टी सदस्यता दिलाई।
भाजपा नेता रावत नरेंद्रनगर सीट से टिकट के दावेदार थे। लेकिन भाजपा ने दूसरी बार भी काबीना मंत्री सुबोध उनियाल को ही अपना प्रत्याशी बनाया है। 20 जनवरी को भाजपा के टिकट घोषित होने के साथ ही रावत ने बगावत का ऐलान कर दिया था। नए समीकरण में नरेंद्रनगर सीट पर चुनावी मुकाबला काफी रोचक होने जा रहा है। सुबोध और ओमगोपाल परंपरागत राजनीतिक शत्रु हैं।
दोनों के बीच तीन बार मुकाबला हो चुका है। इसमें एक बार रावत  जीते जबकि सुबोध दो बार। माना जा रहा है कि कांग्रेस नरेंद्रनगर सीट पर रावत को टिकट मिलने की संभावना है। इस स्थिति में नरेंद्रनगर सीट भी हाट सीट में तब्दील हो जाएगी। गोदियाल ने कहा कि रावत के कांग्रेस परिवार में शामिल होने से निसंदेह पार्टी को मजबूती मिलेगी।
नरेंद्रनगर से कटेगा हिमांशु बिजल्वाण का टिकट
नरेंद्रनगर सीट से वर्ष 2017 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े हिमांशु बिजल्वाण का टिकट कट सकता है। ओमगोपाल की कांग्रेस में एंट्री से यह माना जा रहा है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही थी। भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल 24 हजार 104 वोट लेकर विजयी रहे थे। जबकि कड़ी टक्कर देते हुए ओमगोपाल 19 हजार 132 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। बिजल्वाण को महज चार हजार 328 वोट पर ही संतोष करना पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंत्री की ससुराल-विधायक का ननिहाल फिर सड़क का बुरा हाल…………
Next: कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी
  • हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.