Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • भाजपा किसान मोर्चा ने किया बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
  • ऊधम सिंह नगर

भाजपा किसान मोर्चा ने किया बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन

RNS INDIA NEWS 11/02/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। भाजपा किसान मोर्चा ने लालपुर में बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। चर्चा के दौरान महेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मोदी सरकार ने बाजरे की फसल को लेकर अभियान शुरू किया है। विश्व बाजार में मोटे अनाज की पहचान बने, इसके लिए केंद्र सरकार ने इसे श्री अन्न का नाम दिया है। बजट में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पर्याप्त संभावनाएं दी गई हैं। साल में तीन बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सीधे किसानों के खातों में जमा होती है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए ऐतिहासिक बजट दिया है। सरकार की नीतियों से किसानों का आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ किसानों ने अपने विचार रखे। इस दौरान अक्षय अरोरा, राजेश तिवारी, बलजीत गाबा, प्रवीण छाबड़ा, अमित मदान, आदेश मिश्रा, नारायण पाठक, दीपक मिश्रा, अंकित पाठक आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तुर्की में भूकंप से तबाही में उत्तराखंड के युवक की मौत, मलबे में मिला शव
Next: सड़क नहीं बनने से नाराज लोग क्रमिक अनशन पर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी
  • हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.