Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। वीर विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर विमलेंद्र सिंह की पत्नी भावना और उसके भाई जेबी चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विमलेंद्र की चचेरी बहन अनुराधा सिंह ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर दोनों पर विमलेंद्र की मूल्यवान संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने की नीयत से साजिश रचने का आरोप लगाया है। किशनपुर, किच्छा निवासी अनुराधा सिंह ने आरोप लगाया कि पांच जून को 36 वर्षीय विमलेंद्र सिंह की भोजीपुरा स्थित राममूर्ति अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उस समय विमलेंद्र की पत्नी भावना ने मौत का कारण हार्टअटैक बताया था। आरोप है कि भावना का सगा भाई जेबी चौहान पिछले एक वर्ष से विमलेंद्र के घर में रह रहा था और उसकी संपत्ति पर नजर लगाए हुए था। उसने दबाव बनाकर विमलेंद्र की काफी भूमि अपने नाम भी करवा ली थी। अनुराधा का आरोप है कि भावना और जेबी चौहान लगातार विमलेंद्र पर जमीनें बेचकर अधिक धन लाने का दबाव बनाते थे। प्रॉपर्टी डीलर राजीव आहूजा और आशीष नागपाल ने किशनपुर स्थित भूमि विमलेंद्र से खरीदी थी। पांच जून को जब वे भूमि की पैमाइश कराने मौके पर पहुंचे, तब भावना और जेबी चौहान ने विमलेंद्र पर बिक्री की पूरी राशि उन्हें सौंपने का दबाव बनाया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। आरोप लगाया कि इन परिस्थितियों में विमलेंद्र सिंह की मृत्यु अत्यंत संदिग्ध प्रतीत होती है। उन्होंने दोनों पर विमलेंद्र की मूल्यवान संपत्तियों को अवैध रूप से हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं इससे पूर्व भावना की तहरीर पर पुलिस अनुराधा सिंह, राजीव आहूजा और आशीष नागपाल के खिलाफ विमलेंद्र पर मानसिक दबाव बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर चुकी है। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Next: शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.