Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • सड़क नहीं बनने से नाराज लोग क्रमिक अनशन पर
  • चमोली

सड़क नहीं बनने से नाराज लोग क्रमिक अनशन पर

RNS INDIA NEWS 11/02/2023
rns featured image new

चमोली। उर्वा ऋषि आश्रम गीरा बांसा को जोड़ने वाली सड़क पर कार्य शुरू न होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने शनिवार 11 फरवरी से कल्पेश्वर महादेव मंदिर के निकट जूनगेर मैदान में क्रमिक अनशन की शुरू कर दिया है। उर्गम घाटी के सामाजिक कार्यकर्ता रघुवीर सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 फरवरी को ग्रामीणों की पीएमजीएस वार्ता के अधिकारियों से वार्ता विफल हो गई थी। जिससे नाराज ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। रघुवीर सिंह नेगी ने बताया पूर्व में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर क्रमिक अनशन की चेतावनी दी थी। साथ में जूनगेर से आगे ठेकेदार के वाहन को रोकने की चेतावनी दी। गुस्साएं ग्रामीणों ने जूनगेर से आगे वाहनों के जाने पर भी रोक लगा दी। हेलंग अर्गम मोटर मार्ग पर किमी चार खबाला भैंटा भर्की गीरा बांसा मोटर मार्ग 16.5 किमी प्रस्तावित है जिस पर जूनगेर से आगे भर्की भैंटा पर कार्य चल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कुछ साल पहले देवग्राम के रांता तोक में निर्माणाधीन सड़क को छोड़कर भर्की भैटा पर सड़क निर्माण शुरू कर दिया गया। बार-बार ग्रामीणों द्वारा गीरा बांसा सड़क मार्ग शुरू करने के लिए पूर्व विधायक महेन्द्र भट्ट वर्तमान विधायक राजेंद्र भंडारी समेत जिला अधिकारी चमोली उपजिला को भी ज्ञापन दिया गया लेकिन दो साल बीतने पर भी कोई कार्यवाही शुरू नहीं हुई केवल झूठे आश्वासन दिये गये। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्यवाही न होने से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। इस अवसर पर नीरज मेहरा सरपंच देवग्राम राजेन्द्र रावत, लक्ष्मण सिंह, पुष्पा देवी, शिव सिंह काला, बिन्दा देवी, कुंदन सिंह, कुंवर सिंह समेत 62 ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा किसान मोर्चा ने किया बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
Next: नाबालिग को भगाने के इरादे से यूपी से आए दो शातिर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

सीमांत जिलों में टेक्नोलॉजी हब विकसित करने पर जोर

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.