Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • भाजपा कार्यकर्ताओं में बगावत के सुर तेज, कपकोट में जिपं सदस्य समेत 39 ने दिया इस्तीफा
  • बागेश्वर

भाजपा कार्यकर्ताओं में बगावत के सुर तेज, कपकोट में जिपं सदस्य समेत 39 ने दिया इस्तीफा

RNS INDIA NEWS 21/01/2022
rns featured image new

बागेश्वर। कपकोट में भाजपा का टिकट फाइनल होते ही कार्यकर्ताओं में बगावत के सुर तेज तो गए हैं। टिकट के दूसरे दावेदार शेर सिंह गड़िया को टिकट नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त गुस्सा है। जिला पंचायत सदस्य समेत 39 कार्यकर्ताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। हस्ताक्षरयुक्त शिकायत पत्र प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजा है। मालूम हो इस बार कपकोट से विधायक के लिए दावेदारों की लंबी लिस्ट थी। इसमें कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया, सुरेश गड़िया, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही और ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू शामिल थे। पर्यवेक्षकों की रायशुमारी के बाद गुरुवार को कपकोट से सुरेश गड़िया का टिकट फाइनल हो गया। इसके बाद सुरेश प्रचार में लग गए हैं। उन्होंने पोथिंग के भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कपकोट के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर हाईकमान पर टिकट वितरण में मनमानी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा टिकट वितरण में संपूर्ण रायशुमारी के बाद भी मनमानी की गई है। इस तरह की मनामनी कतई सहन नहीं होगी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को अपने इस्तीफे भेज दिए हैं। इस्तीफा देने वालों में जिला पंचायत सदस्य तोली प्रभा गड़िया, महिमन कपकोटी, भुवन गड़िया, भगवत गड़िया, लाल सिंह दीवान, करम सिंह, विनोद कपकोटी, पूरन दानू, हरीश दानू, संजय जोशी, जगदीश सुरकाली, दीपक ऐठानी, राजेंद्र बिष्ट समेत 39 नाम शामिल हैं। इस संबंध में अब शेर सिंह गड़िया सोमवार यानी 24 जनवरी को पत्रकार वार्ता करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजार गई महिला लापता
Next: अमर जवान ज्योति को शिफ्ट करना शहीदों का अपमान: आकांशा ओला

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.