Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 12 ने ठोकी दावेदारी
  • उत्तरकाशी

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 12 ने ठोकी दावेदारी

RNS INDIA NEWS 27/02/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।   पौड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 12 लोगों ने अपने नामांकन करवाए हैं। रायशुमारी के बाद सूची दो मार्च तक प्रदेश को भेजी जाएगी। जिलाध्यक्ष की दावेदारी में वर्तमान और पूर्व जिलाध्यक्ष सहित जिला महामंत्री भी शामिल हैं। पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी विनोद रतूड़ी ने बताया कि भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर पार्टी की रायशुमारी बैठक आयोजित हुई। भाजपा के सांगठनिक जनपद पौड़ी में जिलाध्यक्ष पद पर 12 पदाधिकारियों ने दावेदारी की है। इनमें दो महिला दावेदार भी शामिल हैं। गुरुवार को सर्किट हाउस पौड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष पौड़ी के पद पर निर्वाचन प्रक्रिया हुई। यहां पहुंचे भाजपा पर्यवेक्षक दर्जाधारी राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर व चुनाव अधिकारी विनोद रतूड़ी ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से रायशुमारी की। इस दौरान चुनाव अधिकारी के सामने जिलाध्यक्ष पद पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला महामंत्री शशि रतूड़ी, पूर्व जिला महामंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगत किशोर बड़थ्वाल, एकेश्वर ब्लाक प्रशासक नीरज पांथरी, पूर्व जिलाध्यक्ष संपत रावत, पूर्व जिला महामंत्री ओम प्रकाश जुगराण ने दावेदारी पेश की। इनके अलावा पूर्व जिला उपाध्यक्ष दलवीर नेगी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमनलता ध्यानी, प्रह्लाद रावत, नरेंद्र रावत व नरेंद्र डंडरियाल शामिल हैं। रायशुमारी में जिला पदाधिकारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष व महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि, विधायक, प्रदेश मोर्चो के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, ब्लाक प्रमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष ने अपनी-अपनी राय दी। चुनाव अधिकारी विनोद रतूड़ी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पौड़ी के पद पर चुनाव प्रक्रियां की गई है। जिसकी रिपोर्ट पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर जोशी, राकेश ध्यानी, वासुदेव कंडारी, क्रांति किशोर नेगी, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, बबीता रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आग लगाने वाले व्यक्ति पर किया गया मुकदमा दर्ज
Next: रोजगार देने वाली कंपनी का संचालक हुआ धोखाधड़ी का शिकार, मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.