Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिना अवकाश लिए डिग्री कोर्स करने वालों पर सवाल उठाए
  • देहरादून

बिना अवकाश लिए डिग्री कोर्स करने वालों पर सवाल उठाए

RNS INDIA NEWS 06/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  पेयजल निगम में नौकरी में रहते हुए डिग्र्री कोर्स करने और एएमआईई कोटे को सवाल खड़े हो रहे हैं। खुद जल निगम के डिप्लोमा इंजीनियरों ने अध्यक्ष जल निगम को पत्र लिख कर बिना अवकाश लिए डिग्री कोर्स करने वालों पर सवाल उठाए। जल निगम में भी अन्य विभागों की तरह एएमआईई कोटे को समाप्त किए जाने की मांग की। अध्यक्ष को भेजे ज्ञापन में डिप्लोमा इंजीनियर सुनील कुमार ने कहा कि देहरादून में कार्यरत कई अभियंता बिना स्टडी लीव लिए ही सेवा में रहते हुए विभिन्न संस्थाओं से रेगुलर डिग्री ले रहे हैं। जो नियम विरुद्ध हैं। ये हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ है। केंद्र सरकार की ओर से नियुक्ति के पांच साल बाद भी उच्च शिक्षा को अनुमति देने का प्राविधान है। इसका जल निगम में अनुसरण नहीं किया गया। एएमआईई कोटे में पात्र अभियंता न होने की दशा में उक्त पद डिप्लोमा इंजीनियर्स से भरे जाने का प्राविधान है। इस कारण निगम की ओर से उक्त प्रस्ताव को रखने से पूर्व प्रभावित डिप्लोमा इंजीनियर्स से विचार विमर्श किया जाना चाहिए था, जो नहीं किया गया। देहरादून, हरिद्वार में ही प्राइवेट डिग्री कॉलेज हैं। इस कारण देहरादून, हरिद्वार में कार्यरत अभियंता ही इसका लाभ ले सकेंगे। जो दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र में कार्य कर रहे अभियंताओं के साथ अन्याय है। एएमआईई कोटे में सिर्फ एएमआईई किए अभियंता को ही इसका लाभ दिया जाए। इस कोटे में किसी भी संस्था से डिग्री किए अभियंता को पदोन्नति न दी जाए। ताकि दूरस्थ पहाडी क्षेत्र में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियर्स को भी समान अवसर प्राप्त हो सके। वर्तमान में 2005 एवं 2007 में नियुक्त डिप्लोमा इंजिनियर्स का अभी तक प्रमोशन नहीं हुआ है। ऐसे में एएमआईई कोटे में 10 वर्ष की सीमा विलुप्त करने से 2005 एवं 2007 में नियुक्त अभियंताओं के साथ अन्याय होना स्वाभाविक है। कहा कि 10 वर्ष की सेवा के बाद डिग्री किए अभियंता को एएमआईई कोटे का लाभ देने से डिग्री किए व्यक्ति को पदोत्रति के दोहरे अवसर प्राप्त होंगे। दूसरी ओर डिप्लोमा किए व्यक्ति को एक ही अवसर प्राप्त होगा। जो अनुचित है। राज्य सरकार के अन्य विभागों में एएमआईई कोटा नहीं है। इसे समाप्त किया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय कार्मिकों को आरएसएस की शाखाओं में जाने की अनुमति देना असंवैधानिक: कांग्रेस
Next: रानीखेत जा रहा टैक्सी वाहन बीच सड़क पर पलटा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.