Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बिना अनुमति यातायात डायवर्ट करने पर रेलवे को दिया नोटिस
  • ऊधम सिंह नगर

बिना अनुमति यातायात डायवर्ट करने पर रेलवे को दिया नोटिस

RNS INDIA NEWS 18/06/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। संजय वन फाटक पर रेलवे ट्रैक पर कार्य होने के चलते नियत समय से अधिक समय तक बिना अनुमति सड़क बंद करने को लेकर एसएसपी ने रेलवे को नोटिस दिया है। 15 और 16 जून को रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों की बंद की जानी थी लेकिन दिन में भी रूट को डायवर्ट किया गया था, जबकि इसकी अनुमति नहीं थी। गुरुवार और शुक्रवार को दिन में भी रेलवे कर्मचारियों ने फाटक को पूरे दिन के लिए बिना पुलिस की अनुमति के बंद कर दिया। जिस पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने रेलवे के रेलवे कर्मी को कार्यालय में बुलाकर फटकार लगाई और रेलवे को नोटिस जारी किया है। गुरुवार और शुक्रवार को पहले संजय वन फाटक पर रेलवे का काम होने के चलते निर्देश दिए गए थे कि फाटक को देर रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक बंद किया जाना था। इस बीच अगर किसी को हल्द्वानी से रुद्रपुर आना है तो वह लालकुआं और पंतनगर की ओर से जाता। वहीं यहां से दोपहिया वाहन तो गुजर रहे थे, लेकिन सभी बड़े वाहनों को दूसरी तरफ से गुजारा जा रहा था। वहीं शनिवार को अचानक पूरे दिन के लिए फाटक बंद कर दिए गए, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने रेलवे के एक कर्मी को ऑफिस में बुलवाया और जमकर फटकार लगा दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की बिना अनुमति के पूरे दिन के लिए गेट नहीं बंद करने चाहिए थे। हर कोई अपनी मर्जी से ही गेट नहीं बंद कर सकता है। एसएसपी ने सख्त लहजे में पहले परमिशन लेने के लिए कहा। इसके बाद ही गेट बंद करने की हिदायत दी है। उन्होंने इसके लिए एक नोटिस भी रेलवे को देने के लिए कहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ बेचे तो होगी कार्रवाई
Next: 10 हजार का ईनामी नशा सौदागर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.