Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • 10 हजार का ईनामी नशा सौदागर गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

10 हजार का ईनामी नशा सौदागर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर से चम्पावत जिले तक नशे की तस्करी करने वाले दस हजार के इनामी को एसओजी ने दबोच लिया। लंबे समय से जंगलों में रहकर गिरोह चला रहा नशे का सौदागर तब धरा गया, जब वह बाइक पर अपनी ससुराल रामपुर जा रहा था। पुलिस अब आरोपी की संपत्ति की भी जांच कर रही है।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने शनिवार को नशा तस्कर की गिरफ्तारी का खुलासा किया। बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिये जिले में एसओजी अभियान चला रही है। इसके तहत शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट टीम संग चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान टीम ने शनि मंदिर के पास एक बाइकसवार को रोका तो वह दस हजार रुपये का इनामी बदमाश हरजिंदर सिंह उर्फ लाली उर्फ जस्सी निवासी गिधौर, नानकमत्ता निकला। उसके पास से तमंचा, कारतूस, 3400 रुपये बरामद हुये। एसएसपी ने बताया कि हरजिंदर अपने भाइयों कक्का सिंह और सुबेग सिंह के साथ मिलकर नशीले पदार्थों की तस्करी का गिरोह चलाता है। बरेली से स्मैक लाकर वह नानकमत्ता, खटीमा, सितारगंज, टनकपुर, बनबसा, लोहाघाट तक तस्करी करता है। पूछताछ में उसने बताया कि वह रामपुर में अपनी ससुराल जा रहा था। उसने बरेली में कई तस्करों के बारे में भी जानकारी दी है।

एसएसपी ने बताया कि हरजिंदर पर नानकमत्ता थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से वह फरार था। पूछताछ में उसने बताया कि वह गिधौर और कालाबूटा के जंगलों में छिपकर रह रहा था। कोई उसे देख लेता तो वह उसे धमकाकर रखता था। बताया कि वह हथियारों की तस्करी भी करता था। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। एसओजी टीम में उप निरीक्षक ललित बिष्ट, राजेंद्र कश्यप, आसिफ हुसैन, वीरेंद्र रावत, मतलूब खान, उमेश राज रहे।

तस्करी के कारोबार से बनायी दौलत
एसएसपी ने बताया कि तस्करी से हरजिंदर ने काफी दौलत जोड़ ली थी। उसके पास दो ट्रैक्टर, एक बोलेरो कार, एक बुलेट, घर और कई प्लाट की जानकारी मिली है। बताया कि आरोपी की संपत्ति की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिना अनुमति यातायात डायवर्ट करने पर रेलवे को दिया नोटिस
Next: राज्य सरकार, केंद्र सरकार के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन के लिए मांगी माफी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.