Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बाइकों की टक्कर के बाद मारपीट, दो घायल
  • हरिद्वार

बाइकों की टक्कर के बाद मारपीट, दो घायल

RNS INDIA NEWS 22/03/2022
rns featured image new

रुड़की। अकौढ़ा गांव के नजदीक दो बाइकों के बीच टक्कर लग गई। आरोप है कि इसके बाद एक बाइक सवार ने अपने परिजनों को बुलाकर दूसरी बाइक पर मौजूद दो भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही उनकी बाइक भी छीन ली। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस दोनों का मेडिकल करा रही है। खानपुर थाना क्षेत्र के भोवावाली गांव निवासी सहेंद्र सिंह के बेटे रवि कुमार व अंकुर कुमार लक्सर की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। सोमवार रात दस बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद दोनों भाई एक ही बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। उनके ठीक आगे बाइक पर एक युवक व महिला जा रहे थे। लक्सर रायसी रोड पर उन्होंने अपनी बाइक बिना इंडिकेटर दिए अकौढ़ा गांव की तरफ मोड़ी, तो पीछे से आ रही अंकुर व रवि की बाइक उनसे टकरा गई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान अगली बाइक पर सवार अकौढ़ा के युवक ने फोन कर अपने परिवार के सात-आठ लोगों को बुला लिया। इसके बाद उन सभी ने मिलकर अंकुर व रवि के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दोनो भाइयों को चोट लगी। उनके घायल होने के बाद हमलावर पक्ष के युवक भाग गए। भागते समय वे उनकी बाइक भी अपने साथ ले गए। इसके बाद अंकुर ने पुलिस का फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मारपीट में घायल हुए दोनों भाइयों को मेडिकल कराने के लिए लक्सर के सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के साथ तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम में फरार चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next: घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में पचास रूपये की बढ़ोत्तरी कर सरकार ने बिगाड़ा मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग की रसोई का बजट- राजीव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.