Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बिजनौर की टीम ने नहीं होने दी संयुक्त पैमाइश
  • हरिद्वार

बिजनौर की टीम ने नहीं होने दी संयुक्त पैमाइश

RNS INDIA NEWS 01/03/2023
default featured image

रूड़की। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद मोहनावाला के पास यूपी सीमा पर विवादित जमीन की पैमाइश नहीं हुई। लक्सर तहसील प्रशासन ने बिजनौर की टीम के अधिकारियों पर पैमाइश नहीं होने देने का आरोप लगाकर डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
लक्सर तहसील के मोहनावाला बादशाहपुर की सीमा बिजनौर के हिम्मतपुर बेला गांव से लगती है। यहां पर करीब चार हजार बीघा जमीन को लेकर किसानों और प्रशासन में विवाद है। मोहनावाला के प्रधान विकिंत कुमार की याचिका पर हाईकोर्ट ने 28 फरवरी तक दोनों तरफ की संयुक्त टीम को पैमाइश के आदेश दिए थे। टीम ने 25 फरवरी से पैमाइश शुरू की थी लेकिन पैमाइश पूरी नहीं हो पाई है।
एसडीएम गोपालराम बिनवाल का कहना है कि बिजनौर की टीम ने पैमाइश नहीं होने दी। बिजनौर की टीम इस पर कब्जे के लिए हिम्मतपुर बेला का नया बंदोबस्त कर रही है। टीम पैमाइश में व्यवधान डालने के लिए पहले से तैयार होकर बिजनौर के कई थानों की पुलिस और पीएसी लेकर आई थी। उनके दखल से पैमाइश नहीं हुई। बताया कि इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रो. महावीर सिंह नेगी को मिला भूगोल शास्त्र भूषण अवार्ड
Next: संगठन की मजबूती में जुट जाए कार्यकर्ता: रावत

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.