Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कांग्रेस ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन
  • बागेश्वर

कांग्रेस ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 17/03/2026
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)।  नगर में लगातार लग रहे जाम पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जाम में आए दिन 108 एंबुलेंस से लेकर स्कूली वाहन तक फंस रहे हैं। जाम के चलते राहगीर भी परेशान हैं। दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन देकर जल्द जाम से निजात दिलाने की मांग की है। नगर अध्यक्ष मनोज साह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के शहरी क्षेत्र में आए दिन जाम लग रहा है। जाम से स्कूली छात्र-छात्राएं, महिलाएं व बुजुर्ग परेशान हैं। रोगियों को लेकर जा रहे 108 एंबुलेंस भी आए दिन जाम में फंस रही हैं। वाहनों के जाम के चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका बड़ा कारण यह है कि टैक्सी गाड़िया सड़क पर बेतरतीब खड़ी रहती हैं। लंबी रूट की गाड़िया बायपास के बजाए शहर के बीचों-बीच गुजर रही हैं। बारात की गाड़िया भी बाइपास होकर नहीं जा रही हैं। इस कारण अधिक जाम लग रहा है। उन्होंने पुलिस से लंबे रूट के वाहनों को बाइपास भेजने तथा शहर को जाम मुक्त करने की मांग की है। मांग करने वालों में भगवत डसीला, बालकृष्ण, ललित गोस्वामी, कुंदन गिरी, विनोद पाठक आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यमुनोत्री में घोड़े-खच्चरों की जांच और पंजीकरण शुरू
Next: राशिफल 18 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 13 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, लंबित पेंशन मामलों पर सीडीओ का सख्त रुख

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.