Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • प्रो. महावीर सिंह नेगी को मिला भूगोल शास्त्र भूषण अवार्ड
  • पौड़ी

प्रो. महावीर सिंह नेगी को मिला भूगोल शास्त्र भूषण अवार्ड

RNS INDIA NEWS 01/03/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। दक्कन ज्योग्राफिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया एवं बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में गढ़वाल विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. महावीर सिंह नेगी को प्रतिष्ठित भूगोल शास्त्र भूषण अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। शिक्षण शोध एवं लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
इस अवसर पर केंद्रीय विश्वविद्यालय साउथ बिहार के कुलपति प्रो. के.एन सिंह जो दक्कन ज्योग्राफिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं उपस्थित रहे। इसके साथ ही सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी प्रो. बीसी वैद्य, कुलसचिव बनारस हिंदू विश्वविद्यालय विभागाध्यक्ष भूगोल बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के साथ ही देश विदेश के बहुत ही प्रतिष्ठित भूगोलवेत्ता तथा शोध छात्र भी मौजूद रहे। गढ़वाल विश्वविद्यालय केभूगोल विभाग की ओर से इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भूगोल विभाग के वरिष्ठ प्रो. बीपी नैथानी, असिस्टेंट प्रो. चेतराम स्वेलेश अंसारी तथा शोध छात्र मनीष, गौरव, विकास रावत, आदर्श पंत, अमित शर्मा, मनदीप, नेत्रपाल भास्कर, सिद्धार्थ राणा अंजलि, ज्योति यादव ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने प्रो. महावीर सिंह नेगी एवं भूगोल विभाग को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा स्वच्छता को लेकर निकाली रैली
Next: बिजनौर की टीम ने नहीं होने दी संयुक्त पैमाइश

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बणासी गांव में दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.