Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर उड़ाए लाखों रुपये
  • हरिद्वार

साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर उड़ाए लाखों रुपये

RNS INDIA NEWS 14/03/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।   क्षेत्र में साइबर अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला ग्राम नजरपुरा का है, जहां एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर अज्ञात ठगों ने न केवल बैंक खाते से नगदी साफ कर दी, बल्कि पीड़ित के नाम पर हजारों रुपये का लोन भी ले लिया। पीड़ित ने अब पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम नजरपुरा निवासी कंवरपाल ने पुलिस को बताया कि बीती 14 सितंबर को अचानक उनका मोबाइल नंबर बंद हो गया था। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य नेटवर्क की समस्या समझा, लेकिन अगले दिन भी सिम चालू न होने पर उन्होंने जानकारों से सलाह ली। सलाह के बाद उन्होंने 16 सितंबर को नया सिम निकलवाया। 17 सितंबर को जैसे ही पीड़ित का नया सिम सक्रिय हुआ, उनके मोबाइल पर संदेशों की झड़ी लग गई। संदेशों की जांच करने पर पता चला कि उनके साथ बड़ी धोखाधड़ी हो चुकी है। जब उनका फोन बंद था, तब अज्ञात हैकर्स ने उनके नाम पर बजाज फाइनेंस कंपनी से 70,997 रुपये का लोन बुक करा लिया था। ठगी यहीं नहीं रुकी। जालसाजों ने पीड़ित के बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर 35,697 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। इसके अलावा, 16 सितंबर को ही उनके बैंक खाते से 11,586 रुपये यूपीआई के माध्यम से पार कर दिए गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले को साइबर सेल के संज्ञान में भी लाया जा रहा है ताकि डिजिटल फुटप्रिंट्स के जरिए आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में उक्रांद का प्रदर्शन, पुतला फूंका
Next: वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में यूकेडी का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.