Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • होटल स्वामी ने कथित आरटीआई कार्यकर्ता पर रंगदारी मांगने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज
  • बागेश्वर

होटल स्वामी ने कथित आरटीआई कार्यकर्ता पर रंगदारी मांगने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 17/03/2026
rns featured image new

बागेश्वर (आरएनएस)। जिले में एक होटल स्वामी ने एक कथित आरटीआई कार्यकर्ता पर धमकी देकर लाखों रुपये की रंगदारी मांगने, मानहानि करने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं होटल विवेक के संचालक विक्रम सिंह दानू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव रीठा, गरुड़, बैजनाथ निवासी गोपाल वनवासी गोपाल राम पुत्र मदन राम पिछले कुछ समय से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आरोप है कि वह इंटरनेट मीडिया पर होटल और उनके व्यवसाय को लेकर भ्रामक और अपमानजनक पोस्ट कर उनकी छवि को नुकसान पहुंचा रहा है।

पीड़ित के अनुसार आरोपी ने विभिन्न मोबाइल नंबरों से फोन कर धमकी दी कि यदि धनराशि नहीं दी गई तो होटल भवन को अवैध निर्माण बताकर न्यायालय में याचिका दायर कर भवन पर कार्रवाई करवाई जाएगी। बताया गया कि शुरुआत में आरोपी ने 40 हजार रुपये की मांग की थी, जिसे विवाद से बचने के लिए दे दिया गया, लेकिन इसके बाद भी वह लगातार और अधिक रकम की मांग करता रहा।

पीड़ित ने बताया कि एक मध्यस्थ के जरिए बातचीत के दौरान आरोपी ने पहले पांच लाख रुपये की मांग की और बाद में ढाई लाख रुपये पर बात तय की। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है, जिसमें पैसे की मांग स्पष्ट रूप से सुनी और देखी जा सकती है।

पीड़ित ने आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हत्या के मामले में पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए दिल्ली से आई टीम
Next: कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत से व्यवसाई परेशान

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.