Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 4 नमूने जांच को भेजे
  • ऊधम सिंह नगर

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 4 नमूने जांच को भेजे

RNS INDIA NEWS 17/03/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  नवरात्र पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए सघन अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) ललित मोहन पाण्डे के नेतृत्व में टीम ने रुद्रपुर क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान चार नमूने लिए गए। सहायक आयुक्त पाण्डे ने बताया कि इस दौरान एक मॉल में जांच करते हुए टीम ने सेंधा नमक का एक, रागी आटे के दो और साबूदाना का एक नमूना लिया। कुल चार नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए कि कुट्टू का आटा बिना वैध लाइसेंस या पंजीकरण के न बेचा जाए। खुले आटे की बिक्री से बचने और केवल सीलबंद पैकेट में ही बिक्री करने को कहा गया। पैकेट पर निर्माण तिथि, एक्सपायरी, निर्माता का पता और लाइसेंस नंबर अनिवार्य रूप से अंकित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा खाद्य कारोबारियों को कुट्टू के बीज और आटे के क्रय-विक्रय का लिखित रिकॉर्ड रखने और केवल लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही सामान खरीदने के निर्देश दिए गए। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा साह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या और पंकज कुमार आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उक्रांद के जन संवाद कार्यक्रम में गैरसैंण राजधानी और पलायन के मुद्दे पर हुई चर्चा
Next: यमुनोत्री में घोड़े-खच्चरों की जांच और पंजीकरण शुरू

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.