Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
  • हरिद्वार

बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 13/04/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर युवा कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में रविवार को चंद्राचार्य चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे ऊर्जा उत्पादन राज्य में लगातार बिजली दरों में वृद्धि किया जाना सरकार की जनविरोधी नीति को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अप्रैल में सरकार ने बिजली दरों में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी और इस वर्ष भी अप्रैल की शुरुआत में फिर से दरें बढ़ा दी गई हैं, जो जनता पर दोहरी मार है। आरोप लगाया कि राज्य सरकार एशियन डेवलपमेंट बैंक से लिए गए कर्ज का बोझ जनता पर डाल रही है। जबकि पहले से ही उत्तराखंड में बिजली की दरें अन्य गैर-उत्पादन राज्यों से अधिक हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि जनहित में विद्युत दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए। प्रदर्शन में मध्य हरिद्वार की ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंजू द्विवेदी ने कहा कि स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और किसानों की सिंचाई व्यवस्था बिजली दरों की मार नहीं झेल पाएगी। यह फैसला शिक्षा और कृषि क्षेत्र के लिए घातक साबित होगा। जब तक बिजली के बड़े हुए दाम वापस नहीं होते तब तक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। इस दौरान आईटी सेल जिलाध्यक्ष आकाश बिरला, कांग्रेस नेता वीरेंद्र भारद्वाज, डॉ. दिनेश पुंडीर, त्रिपाल शर्मा, जगदीप असवाल, वसीम सलमानी, महेंद्र गुप्ता, प्रवीण सैनी, अनिता गौतम, समर्थ अग्रवाल, मोनी ठाकुर, राजवीर सिंह, मोहित चंचल, नंदनी भारती, खुशी ठाकुर, साबिर मंसूरी, साजिद अंसारी, मुरसलीन अंसारी, शुभम जगरिया, हिमांशु जाटव, मसव्वर सलमानी, रजत कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैशाखी स्नान पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हाईवे रहा दिनभर जाम
Next: ई रिक्शा चालक-कुलियों के विवाद में 15 पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.