Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बैशाखी स्नान पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हाईवे रहा दिनभर जाम
  • हरिद्वार

बैशाखी स्नान पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हाईवे रहा दिनभर जाम

RNS INDIA NEWS 13/04/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  बैशाखी पर्व पर शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद मंदिरों में दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इधर वाहनों की भीड़ के कारण हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा। सुबह से शाम तक वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे। रूट डायवर्ट करने के बाद भी हरिद्वार में दिनभर जाम लगा रहा। बैशाखी स्नान के लिए श्रद्धालु सुबह से ही हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पहुंचने लगे थे। हर-हर गंगे, जय मां गंगे के जयघोष के साथ स्नान का क्रम शुरू हुआ और दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। हरकी पैड़ी गंगा घाट के साथ ही मालवीय घाट, कांगड़ा घाट, नाई सोता घाट, सुभाष घाट, गऊ घाट पर भी श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते दिखे। मंदिरों में दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान, गंगा पूजन, दुग्धाभिषेक और दान पुण्य भी किया। हरकी पैड़ी क्षेत्र के मंदिरों के अलावा मां मनसा देवी, चंडी देवी, माया देवी, दक्षेश्वर महादेव आदि मंदिरों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखी। गंगा स्नान को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा पश्चिम उत्तर प्रदेश से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से गंगा स्नान कर मंदिरों में दर्शन किए। साथ ही दान पुण्य कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्री गंगा महासभा और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह घाटों पर जल पुलिस के गोताखोर भी मुस्तैद दिखे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रपुर में युवक पर जानलेवा हमला, फायर झोंका
Next: बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.