Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिजली कटौती व लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने किया बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन
  • देहरादून

बिजली कटौती व लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने किया बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 29/06/2023
rns featured image new

विकासनगर। बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से त्रस्त शहीद कृष्ण थापा मार्ग के ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम के उपखंड कार्यालय सेलाकुई पहुंचकर विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को जमकर खरीखोटी सुनाई। कहा कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो विभाग के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। लो वोल्टेज और लगातार बिजली की अघोषित कटौती से नाराज कृष्ण बहादुर थापा मार्ग के ग्रामीण बुधवार को ऊर्जा निगम के उपखंड कार्यालय धमक पड़े। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को बताया कि पिछले कई सप्ताह से बिजली की अघोषित कटौती के साथ साथ लो वोल्टेज की समस्या हो रही है। कहा कि बिजली की लो वोल्टेज के कारण फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, पानी का मोटर, पंखे, एसी आदि नहीं चल पा रहे हैं। यहां तक कि बिजली के बल्ब की रोशनी इतनी कम है कि घरों के अंदर कुछ दिखाई नहीं देता है। जिससे बच्चों को पढाई करने में दिक्कत हो रही है। वहीं उमस भरी गर्मी के मौसम में पंखे आदि न चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। जिससे लोगों की दिक्कतें बढती जा रही हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान न हुआ तो अनिश्चितकाली धरना प्रदर्शन विभाग के कार्यालय पर करेंगे। प्रदर्शनकारियों में अमजद इलाही,रघु थापा, निखिल राणा, मजरा, कमलेश, संगीता, प्रमोद, अनूप, मनोज, जीतू,ओम प्रकाश, गायत्री, अमल किशोर, सुषमा रानी, शकुंतला आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिप्लोमा इंजीनियर्स को 46 सौ ग्रेड वेतन दिया जाए
Next: तुन की अवैध लकड़ी से भरा लोडर पकड़ा, चालक फरार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में महिला की मौत में आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.