Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डिप्लोमा इंजीनियर्स को 46 सौ ग्रेड वेतन दिया जाए
  • देहरादून

डिप्लोमा इंजीनियर्स को 46 सौ ग्रेड वेतन दिया जाए

RNS INDIA NEWS 29/06/2023
rns featured image new

विकासनगर। विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन यमुना घाटी परियोजना की बैठक में अवर अभियंताओं और प्रोन्नत सहायक अभियंताओं की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। बैठक में अवर अभियंता संवर्ग को 46 सौ ग्रेड वेतन दिए जाने की मांग प्रमुखता से ऊर्जा के तीनों निगम प्रबंधन के सामने रखी गई। ऊर्जा भवन डाकपत्थर में बुधवार को हुई बैठक में परियोजना अध्यक्ष मनजीत सिंह तोमर ने कहा यमुना परियोजना के तहत तैनात अवर अभियंता और सहायक अभियंताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर ऊर्जा के तीनों निगमों के प्रबंधन से कई बार वार्ता की जा चुकी है। बावजूद इसके प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। प्रबंधन कार्मिकों के आवास में सिविल संबंधित अनुरक्षण कार्य भी नहीं करा रहा है। विद्युत गृहों में भी सहायक अभियंता परिचालन कक्ष समेत अन्य कार्य अपूर्ण हैं। कहा कि प्रबंधन परियोजना में तैनात अवर अभियंताओं और सहायक अभियंताओं को आवास आवंटन भी नहीं कर रहा है। इन सब मांगों को लेकर कई बार प्रबंधन से वार्ता की जा चुकी है। परियोजना सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि परिचालन पाली में कार्य पूर्ण कर चुके अभियंताओं को सामान्य पाली में तैनात किया जाना चाहिए। इसके साथ ही अवर अभियंता संवर्ग को उत्तराखंड शासन के अन्य इंजीनियरिंग विभागों की समानता में ग्रेड वेतन 46 सौ दिए जाने और पदोन्नति कोटा दिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। कहा कि प्रदेश में अलग अलग विभागों में एक ही पद तैनात अभियंताओं के वेतन में भारी अंतर है। ऊर्जा निगमों में तैनात अभियंताओं को कम वेतन मिल रहा है, जिससे उनका मनोबल भी प्रभावित हो रहा है। कहा कि पंद्रह दिन में सभी समस्याओं पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होने की दशा में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान मनवर सिंह खाती, आरसी जोशी, विनीत कुमार, अमित बहुगुणा, पंकज सैनी, रिंकी तोमर, माया तोमर, रितु पुलकित, राजीव कुमार, संदीप कुमार, रवि, आनंद शर्मा, रुद्र राम, रेनू तोमर, भानु प्रकाश आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 29 जून
Next: बिजली कटौती व लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने किया बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में महिला की मौत में आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.