Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भ्यारखोला वार्ड में दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल का स्वागत, स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी
  • अल्मोड़ा

भ्यारखोला वार्ड में दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल का स्वागत, स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 18/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-18 at 16.01.51

अल्मोड़ा। दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने रविवार को नगर निगम के भ्यारखोला वार्ड में जनसंपर्क किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों, महिलाओं और युवाओं ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। जनसंपर्क कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोविंद पिलख्वाल ने जनहित, क्षेत्रीय विकास और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने हथकरघा एवं हस्तशिल्प विभाग की योजनाओं, स्वरोजगार और कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई, कढ़ाई, हस्तशिल्प और कौशल विकास प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पिलख्वाल ने कहा कि राजपुर क्षेत्र में हस्तकरघा और हस्तशिल्प से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने क्षेत्रवासियों और आयोजन समिति का आभार जताते हुए कहा कि जनता का स्नेह और सहयोग उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में धर्मवीर आर्या, रजा अली अंसारी, अनवर खान, प्रमोद पवार, मनीष कुमार, पीयूष कुमार, आशीष कुमार, सागर कुमार, मुकुल कुमार, संतोष कुमार, पार्षद अमित शाह मोनू, पार्षद अर्जुन बिष्ट, पार्षद अभिषेक जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, राजेंद्र बिष्ट, कृष्ण बहादुर सिंह, अशोक सिंह, अजीत पवार, ममता पी. कुमार, दीपा पवार, कंचन कुमार, दानिश अंसारी, दीपक कुमार, अनुप कुमार, रोहित कुमार, गौरव कुमार आर्या और रोहित बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फार्मासिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, डीके जोशी तीसरी बार बने अध्यक्ष
Next: सिलिंडर स्टोर भवन की किचन की दीवार गिरने से दो लोग घायल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कुंवाली में बैंक शाखा खोलने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पत्रकारों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-05 at 17.00.41_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जुलाई
  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.