Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • सिलिंडर स्टोर भवन की किचन की दीवार गिरने से दो लोग घायल
  • उत्तरकाशी

सिलिंडर स्टोर भवन की किचन की दीवार गिरने से दो लोग घायल

RNS INDIA NEWS 18/05/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। विकासखंड के दिकोली-नेरी स्थित इंडेन गैस सिलिंडर स्टोर भवन में बीती देर रात अचानक बड़ा हादसा हो गया। भवन के किचन की दो दीवारें भरभराकर गिर गईं। हादसे के समय कमरे में गैस सप्लायर ठेकेदार और उसका एक सहयोगी सो रहे थे जो मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। आसपास रह रहे आईटीआई कर्मचारियों ने राहत कार्य शुरू किया और दोनों घायलों को मलबे से बाहर निकालकर चिन्यालीसौड़ अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज और गहन चिकित्सा के लिए देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों को अंदरूनी चोटें आई हैं। हालांकि फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक फौजदार राम ने बताया कि बीते रविवार की रात करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को लिखित रूप में भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि दिकोली-नेरी स्थित धरासू गैस गोदाम भवन का निर्माण वर्ष 2015-16 में जीएमवीएन की ओर से कराया गया था। हादसे के बाद भवन की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भ्यारखोला वार्ड में दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल का स्वागत, स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी
Next: वनाग्नि रोकथाम और जनजागरूकता को लेकर हवालबाग में वनाग्नि चौपाल आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए की गई भूमि चिह्नित

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

घायल महिला को पीठ पर चार किमी पैदल सड़क तक पहुंचाया

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

मां राजराजेश्वरी व बाणासुर महाराज 80 साल बाद यमुनोत्री-गंगोत्री पहुंचे

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.